1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत सहित 12 देशों में शुरू हुई अमेजन बिग प्राइम डे सेल, एलईडी टीवी पर मिल रहा है Buy 1 Get 1 ऑफर

भारत सहित 12 देशों में शुरू हुई अमेजन बिग प्राइम डे सेल, एलईडी टीवी पर मिल रहा है Buy 1 Get 1 ऑफर

 Published : Jul 10, 2017 04:12 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 08:34 pm IST

ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया आज बिग प्राइम डे सेल लेकर आई है। यह सेल सोमवार शाम को 6 बजे भारत सहित दुनिया के 12 प्रमुख देशों में शुरू होने जा रही है।

भारत सहित 12 देशों में शुरू हुई अमेजन बिग प्राइम डे सेल, एलईडी टीवी पर मिल रहा है Buy 1 Get 1 ऑफर- India TV Hindi
भारत सहित 12 देशों में शुरू हुई अमेजन बिग प्राइम डे सेल, एलईडी टीवी पर मिल रहा है Buy 1 Get 1 ऑफर

इसके साथ ही एक जबर्दस्‍त ऑफर एलईडी टीवी पर है। यहां पर टीसीएल के 55 इंच के 4के प्‍योर एंड्रॉयड स्‍मार्ट टीवी के साथ 32 इंच का एलईडी मुफ्त मिल रहा है। इसके अलावा फिटबिट के प्रोडक्‍ट पर भी 40 फीसदी डिस्‍काउंट मिल रहा है।

दूसरे फोन की बात करें तो Xiaomi रेडमी 4 आज ओपन सेल में शाम 5 बजे से उपलब्ध होगा। इसके अलावा OnePlus अपने OnePlus 5 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर में 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट देगी। इसके अलावा हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन भी ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही एक्‍सेसरीज की बात करें तो अमेज़न फायर टीवी स्टिक 1,000 रुपये की छूट के साथ 2,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा अमेज़न पे बैलेंस के रूप में 499 रुपये कैशबैक भी दिया जाएगा। अमेज़न ने बताया है कि फिटबिट फिटनेस बैंड पर 40 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा