1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन पर शुरू हुई एलजी डेज़ सेल, 50 फीसदी डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं स्‍मार्टफोन

अमेजन पर शुरू हुई एलजी डेज़ सेल, 50 फीसदी डिस्‍काउंट पर मिल रहे हैं स्‍मार्टफोन

 Published : Apr 06, 2018 06:13 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 06:13 pm IST

साउथ कोरिया की कंपनी एलजी अपने दमदार स्‍मार्टफोन के लिए जानी जाती है। अब एलजी के यही शानदार स्‍मार्टफोन आप 50 फीसदी डिस्‍काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

LG- India TV Hindi
LG

नई दिल्‍ली। साउथ कोरिया की कंपनी एलजी अपने दमदार स्‍मार्टफोन के लिए जानी जाती है। अब एलजी के यही शानदार स्‍मार्टफोन आप 50 फीसदी डिस्‍काउंट के साथ खरीद सकते हैं। दरअसल यह आश्‍चर्यजनक सेल अमेजन इंडिया पर चल रही है। अमेजन पर इस समय एलजी डेज़ सेल का आयोजन किय ाजा रहा है। इस सेल में एलजी के वी30 प्‍लस, एलजी जी6, एलजी क्‍यूक्‍यू6 और एलजी क्‍यू6 प्‍लस स्‍मार्टफोन 50 फीसदी तक के डिस्‍काउंट के साथ मिल रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये सेल कितने दिनों की है और कब तक यूजर इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।

सेल में ऑफर किए गए डिस्‍काउंट की बात करें तो एलजी का फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन एलजी वी30 प्‍लस सेल में 44990 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि इसका एमआरपी 60000 रुपए है। ऐसे में आप सीधे 25 फीसदी यानि कि 15000 रुपए का फायदा उठा सकते हैं। इस डिस्‍काउंट के अलावा आपको नो कॉस्‍ट ईएमआई पर यह फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। यदि आप इस सेल के दौरान यह फोन खरीदते हैं तो आपको फ्री टोन हेडफोन भी मिलेंगे।

इसके अलावा सेल में एलजी जी6 स्‍मार्टफोन भी उपलब्‍ध है। यह फोन इस सेल में 28,990 रुपए में मिल रहा है। जबकि इसकी मूल कीमत 55,000 रुपए है। एलजी का यह स्मार्टफोन को एलजी डेज़ सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ मिल रहा है। इसके अलावा यदि आप एक्‍सचेंज पर यह फोन खरीदते हैं तो आपको इस फोन के लिए 1,000 रुपए की एक्सचेंज छूट भी मिलेगा।

इसके अलावा एलजी क्‍यू6 और क्‍यू6प्‍लस स्‍मार्टफोन पर भी कंपनी ऑफर प्रदान कर रही है। जहां तक एलजी क्‍यूक्‍यू6 प्‍लस का सवाल है तो आप सइ फोन को 16,471 रुपए में खरीद सकते हैं। यह फोन भी नो कॉस्‍ट ईएमआई के साथ उपलब्‍ध है। वहीं एलजी क्‍यू6 भी इस सेल में उपलब्‍ध है। यह फोन सेल में 11,490 रुपए में मिल रहा है। इसकी वास्तविक कीमत 16,990 रुपये है। हैंडसेट के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर का फायदा मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा