1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एलजी ने पेश कि सबसे बड़ा एक्‍सचेंज ऑफर, एक्‍सचेंज पर मिल रहा है 15000 का फायदा

एलजी ने पेश कि सबसे बड़ा एक्‍सचेंज ऑफर, एक्‍सचेंज पर मिल रहा है 15000 का फायदा

 Published : Mar 25, 2018 08:55 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 08:55 am IST

एलजी सबसे बड़ा एक्‍सचेंज ऑफर लेकर आई है। ऐसे में अगर आप पहली बार ऐसी खरीद रहे हैं या फिर पुराने ऐसी से परेशान हैं और नया ऐसी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है।

LG- India TV Hindi
LG

नई दिल्‍ली। अप्रैल का महीना आने वाला है यानि कि गर्मी की शुरुआत का समय है। ऐसे में साउथ कोरिया की दिग्‍गज कंपनी एलजी सबसे बड़ा एक्‍सचेंज ऑफर लेकर आई है। ऐसे में अगर आप पहली बार ऐसी खरीद रहे हैं या फिर पुराने ऐसी से परेशान हैं और नया ऐसी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है। यहां पर कंपनी 15000 रुपए से ज्‍यादा का एक्‍सचेंज का फायदा दे रही है। वहीं कंपनी 2499 के डाउनपेमेंट के साथ 0 प्रतिशत की फाइनेंस स्‍कीम भी दे रही है।

इस ऑफर के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कंपनी ने कहा है कि जेफियर सीरीज के एयर कंडीशनर जिनकी वास्‍तविक कीमत 63990 रुपए आती है। वह खास एक्‍सचेंज कीमत में 48490 रुपए में उपलब्‍ध है। इस पर आपको 15500 रुपए की सीधी बचत हो रही है। कंपनी के ये ऐसी वाईफाई, डुअल इंवर्टर कंप्रेसर, मच्‍छर रोधी तकनीक, माइक्रो डस्‍ट प्रोटेक्‍शन के साथ आते हैं। वहीं कंपनी के पर्ल सीरीज के ऐसी पर 11500 की बचत हो रही है। इसका मार्केट प्राइज 42990 रुपए है वहीं यह 31490 की विशेष एक्‍सचेंज कीमत पर उपलब्‍ध है। इसमें भी कंपनी ने डुअल इंवर्टर कंप्रेसर दिया है।

विंडो ऐसी सीरज में भी 9000 रुपए की फ्लैट सेविंग हो रही है। इस ऐसी की कीमत 31990 रुपए है। वहीं एक्‍सचेंज प्राइस 29990 रुपए रखा गया है। यह ऐसी भी एनर्जी सेविंग, ऑटो स्‍विंग, 54 डिग्री की गर्मी में भी कूलिंग की सुविधा देता है। कंपनी के ये ऐसी कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी के साथ आते हैं। लंबी उम्र के लिए यह पूरी तहर से कॉपर से तैयार होते हैं। इसमें खास गोल्‍ड फिन कंडेंसर दिया गया है। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल कूलिंग करती है।

एलजी इसके साथ खास आफर भी दे रहा है। जैसे ये प्रोडक्‍ट 0 प्रतिशत फाइनेंस के साथ आते हैं। बजाज फिनसर्व की ओर से आपको ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। वहीं खास फाइनेंस स्‍कीम के तहत आप मात्र 2499 रुपए देकर नया ऐसी घर ले जा सकते हैं। यदि आप उसी दिन ऐसी का इंस्‍टॉलेशन चाहते हैं तो आप 499 रुपए में यह सुविधा प्राप्‍त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा