1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Amazon पर शुरू हुआ Motorola के स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर, मिल रही है 2000 रुपए की छूट

Amazon पर शुरू हुआ Motorola के स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर, मिल रही है 2000 रुपए की छूट

 Published : Dec 02, 2016 02:35 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 02:35 pm IST

Motorola का फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। Amazon इंडिया पर कंपनी के मोटो जी4 और मोटो जी4 प्‍ले पर 2000 रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है।

Amazon पर शुरू हुआ Motorola के स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर, मिल रही है 2000 रुपए की छूट- India TV Hindi
Amazon पर शुरू हुआ Motorola के स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट ऑफर, मिल रही है 2000 रुपए की छूट

नई दिल्‍ली। Motorola का फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। ईकॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया पर कंपनी के दो धांसू फोन मोटो जी4 और मोटो जी4 प्‍ले पर 2000 रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है।

Amazon इंडिया पर चल रहे ऑफर के मुताबिक मोटो जी4 के 16 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट खरीदने पर 2,000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। वहीं मोटो जी4 प्ले पर 1,000 रुपये का अमेज़नडॉटइन गिफ्ट कार्ड मिलेगा।

यह भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई दुनिया के सबसे पतले फोन मोटो Z और मोटो Z Play की बिक्री

इस गिफ्ट कार्ड से आप Amazon इंडिया पर किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक सामान की खरीद कर सकते हैं।

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से सस्‍ते बेहतरीन स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

डिस्‍काउंट के बाद अब ये हैं कीमतें

  • मौजूदा कीमतों की बात करें तो मोटो जी4 प्ले की मौजूदा कीमत 8,999 रुपये है।
  • आपको ऑफर के बाद भी यह फोन इसी कीमत पर मिलेगा।
  • लेकिन आप अगली खरीद पर इसके साथ मिल रहे गिफ्ट कार्ड को रिडीम कर सकते हैं।
  • मोटो जी4 प्ले (16 जीबी वेरिएंट) 2000 रुपए की छूट के बाद 8,499 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : शाओमी Mi नोट-2 में होंगे आईफोन 7 जैसे ये फीचर्स, 25000 रुपए हो सकती है कीमत

  • मोटो जी4 का 32 जीबी वेरिएंट की मौजूदा कीमत 11,999 रुपये है।
  • यह फोन 2,000 रुपये के डिस्‍काउंट के बाद मात्र 9,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा