1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एंड्रॉइड मालवेयर गूलीगन का अटैक, गूगल के 10 लाख अकाउंट्स के डेटा हुए चोरी

एंड्रॉइड मालवेयर गूलीगन का अटैक, गूगल के 10 लाख अकाउंट्स के डेटा हुए चोरी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 01, 2016 03:07 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 07:12 pm IST

सिक्योरिटी रिसचर्स के मुताबिक 10 लाख से अधिक गूगल अकाउंट्स पर एंड्रॉइड के नए मालवेयर वर्जन गूलीगन का अटैक हुआ है। आपके फोन से डेटा चोरी हो सकता है।

नई दिल्ली स्मार्टफोन में अगर आप गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। सिक्योरिटी रिसचर्स के मुताबिक 10 लाख से अधिक गूगल अकाउंट्स पर एंड्रॉयड के नए मालवेयर वर्जन गूलीगन (Gooligan) का अटैक हुआ है। ऑनलाइन सि‍क्‍युरि‍टी कंपनी चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के मुताबिक, गूलीगन ने गूगल के 10 लाख से ज्यादा अकाउंट्स का डाटा चुरा लिया है।

74 फीसदी स्मार्टफोन से डेटा चारी होने का खतरा

  • चेक प्वाइंट ने कहा कि गूलीगन ने उन स्मार्टफोन्स को निसाना बनाया है जिनमें एंड्रॉयड 4.0 और 5.0 है।
  • करीब 74 फीसदी मोबाइल हैंडसेट में इसी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है।
  • गूलीगन का अटैक आपके जीमेल, गूगल फोटोज और गूगल डॉक्स का डेटा जोरी करने के लिए किया गया है।

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

रोजाना 13,000 स्मार्टफोन हो रहे हैं शिकार

  • चेक प्वाइंट के मुताबिक पिछले साल भी गूलीगन का अटैक हुआ था।
  • इसके बाद अगस्त 2016 में इसका नया वैरिएंट सामने आया, जो रोजाना 13,000 स्मार्टफोन को अपना शिकार बना रहा है।
  • एशिया में करीब 57 फीसदी और 9 फीसदी यूरोप के स्मार्टफोन प्रबावित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के अनुसार एंड्रायड मालवेयर ‘गूलीगन’ ने गूगल के 10 लाख से अधिक एकाउंट में सेंधमारी की है। फर्म का कहना है कि ‘गूलीगन’ एंड्रॉयड मालवेयर का एक नया संस्करण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा