1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Apple iPhone 8 की जानकारी हुई लीक, 1000 डॉलर हो सकती है कीमत

Apple iPhone 8 की जानकारी हुई लीक, 1000 डॉलर हो सकती है कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 06, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 02:07 pm IST

Apple के नए iPhone 8 की कुछ जान‍कारियां लीक हो गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि iPhone 8 में OLED डिसप्‍ले के साथ 5.8 इंच की स्‍क्रीन होगी।

Apple iPhone 8 की जानकारी हुई लीक, 1000 डॉलर हो सकती है कीमत- India TV Hindi
Apple iPhone 8 की जानकारी हुई लीक, 1000 डॉलर हो सकती है कीमत

न्‍यूयॉर्क। Apple  के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके नए iPhone 8 की कुछ जान‍कारियां इस फोन के लॉन्‍च होने से पहले ही लीक हो गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि iPhone 8 में OLED डिसप्‍ले के साथ 5.8 इंच की स्‍क्रीन होगी। इसे संभवता ‘iPhone X’ के नाम से बुलाया जा सकता है।

ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि इस फोन के साथ आईफोन 7 और आईफोन 7 प्‍लस के अपडेट वर्जन भी लॉन्‍च किए जाएंगे। इनके नाम आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्‍लस होगा।

  • फाइनेंशियल न्‍यूजपेपर निक्‍केई के मुताबिक, एप्‍पल आईफोन 7 प्‍लस की तुलना में आईफोन 8 को थोड़ा छोटा रखेगा।
  • रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है नए आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर तक रह सकती है।
  • यह अब तक लॉन्‍च हुए आईफोन में सबसे महंगा फोन होगा।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 5.8 इंच डिसप्‍ले में से केवल 5.15 इंच ही उपयोग में आएगी।
  • शेष एरिया फंक्‍शन एरिया के तौर पर उपयोग में आएगा।
  • एप्‍पल का नया आने वाला आईफोन 8 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • कंपनी की योजना आईफोन, आईपैड और अन्‍य उपकरणों को अपने आधिकारिक मेड-फॉर-आईफोन लाइसेंसिंग प्रोग्राम के जरिये जोड़ने के लिए एक नया कनेक्‍टर जैसा उपकरण भी लॉन्‍च करने की है।
  • इसे अल्‍ट्रा एसेसरी कनेक्‍टर नाम दिया गया है, 8 पिन कनेक्‍टर यूएसबी-सी से थोड़ा कम मोटा होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा