1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. एप्‍पल ने शुरू की एप्‍पल वॉच सीरीज़ 3 की बिक्री, एयरटेल स्‍टोर और जियो पर उपलब्‍ध

एप्‍पल ने शुरू की एप्‍पल वॉच सीरीज़ 3 की बिक्री, एयरटेल स्‍टोर और जियो पर उपलब्‍ध

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 12, 2018 02:49 pm IST,  Updated : May 12, 2018 02:49 pm IST

एप्‍पल की सीरीज़ 3 वॉच की बिक्री शुरू हो गई है। इस वॉच की बिक्री के लिए एप्‍पल ने देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल के साथ करार किया है।

apple- India TV Hindi
apple

नई दिल्‍ली। एप्‍पल की सीरीज़ 3 वॉच का इंतजार खत्‍म हो गया है। भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इस वॉच की बिक्री के लिए एप्‍पल ने देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल के साथ करार किया है। वॉच की बिक्री एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर, Jio.com, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और जिओ स्टोर्स पर शुरू हो गई है।

कीमत की बात करें तो इसका 38mm मॉडल 39,080 रुपए में भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। वहीं इसका गोल्ड एल्युमीनियम केस पिंक स्ट्रैप के साथ 39,120 रुपए की कीमत में मिल रहा है। इसके 42mm मॉडल की कीमत 41,120 रुपए है और ये सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड एल्युमीनियम केस के साथ है। इसका गोल्ड एल्युमीनियम केस पिंक सैंड स्पोर्ट्स लूप के साथ 41,160 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा एपल वॉच Nike+ GPS प्लस सैल्यूलर 38mm वेरिएंट की कीमत 39,130 रुपए है, वहीं इसका 42mm वेरिएंट 41,180 रुपए की कीमत का है। इसका स्पेस ग्रे एल्यूमीनियम केस और मिडनाइट फॉग Nike स्पोर्ट्स स्ट्रैप वाले 38mm वेरिएंट की कीमत 39,170 रुपए और 42mm मॉडल की कीमत 41,210 रुपए है। एपल वॉच एडिशन की तो वाइट सैरेमिक केस 42mm वेरिएंट की कीमत 1,22,090 रुपए और 38mm वेरिएंट की कीमत 1,18,030 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा