1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. स्‍मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, आसुस ने इस शानदार फोन के घटा दिए दाम

स्‍मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, आसुस ने इस शानदार फोन के घटा दिए दाम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Nov 08, 2017 08:47 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 08:47 pm IST

ताइवान की कंपनी आसुस ने अपनी जेनफोन सीरीज के 3 मैक्‍स 5.2 स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने अब इसकी कीमत 1000 रुपए घटा दी है।

स्‍मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, आसुस ने इस शानदार फोन के घटा दिए दाम- India TV Hindi
स्‍मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, आसुस ने इस शानदार फोन के घटा दिए दाम

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन खरीदने का इससे बढि़या मौका शायद ही मिले। क्‍योंकि ताइवान की कंपनी आसुस ने अपनी जेनफोन सीरीज के 3 मैक्‍स 5.2 स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी का यह फोन 10,999 रुपए में उपलब्‍ध था। लेकिन कंपनी ने अब इसकी कीमत 1000 रुपए घटा दी है। अब यह फोन 9999 रुपए में उपलब्‍ध है। ग्राहक फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्‍नैपडील जैसी किसी भी बड़ी ईकॉमर्स साइट से इस फोन को खरीद सकते हैं। वहीं देश भर में मौजूद कंपनी के स्‍टोर्स में भी यह फोन नई कीमत के साथ उपलब्‍ध है।

फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसकी 4100 एमएएच की बैटरी है। यह बैटरी फोन को पावर बैकअप देने के साथ ही रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी प्रदान करती है। इस प्रकार आप इस फोन की बैटरी से अपने दूसरे डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट या पावर बैक को भी चार्ज कर सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो ZenFone 3 Max स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल का है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम से लैस है। इस फोन की इनबिल्‍ट स्टोरेज 32 जीबी की है। यूजर के पास इस मौजूदा स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा