1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ASUS ने लॉन्‍च किया बैटरी क्षमता बढ़ाने वाला एप, पावर मास्‍टर देगा चार्जिंग का इंटेलीजेंट तरीका

ASUS ने लॉन्‍च किया बैटरी क्षमता बढ़ाने वाला एप, पावर मास्‍टर देगा चार्जिंग का इंटेलीजेंट तरीका

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 08, 2017 06:40 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 06:40 pm IST

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने गुरुवार को अपने जेनफोन मैक्स सिरीज के स्‍मार्टफोन के लिए एक नया एप लॉन्‍च किया है।

ASUS ने लॉन्‍च किया बैटरी क्षमता बढ़ाने वाला एप, पावर मास्‍टर देगा चार्जिंग का इंटेलीजेंट तरीका- India TV Hindi
ASUS ने लॉन्‍च किया बैटरी क्षमता बढ़ाने वाला एप, पावर मास्‍टर देगा चार्जिंग का इंटेलीजेंट तरीका

नई दिल्‍ली। ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने गुरुवार को अपने जेनफोन मैक्स सिरीज के स्‍मार्टफोन के लिए एक नया एप लॉन्‍च किया है। यह एप स्‍मार्टफो की बैटरी की क्षमता को बढ़ाएगा।

आसुस इंडिया के कंट्री मैनेजर और साउथ एशिया के रीजन हेड पीटर चैंग ने एक बयान में कहा कि पावर मास्‍टर एप के साथ यूजर्स न केवल अपनी बैटरी की लाइफ बढ़ा सकते हैं बल्कि इसके साथ उपलब्‍ध कराई जाने वाली विभिन्‍न तकनीकों से स्‍मार्टफोन की समग्र दक्षता में भी इजाफा कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर अपग्रेड में बैटरी क्षमता बढ़ाने वाली नौ तकनीकों को समाहित किया गया है, जो यूजर्स के संपूर्ण अनुभव को और बेहतर बना देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा