1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Asus ने लॉन्च किया जेनफोन गो का नया वेरिएंट, कीमत 8,250 रुपए

Asus ने लॉन्च किया जेनफोन गो का नया वेरिएंट, कीमत 8,250 रुपए

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Aug 10, 2016 02:46 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 05:17 pm IST

Asus ने जेनफोन गो का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह रुस में पेश किया गया है। इस नए आसुस जेनफोन गो (जेडबी450केएल) की कीमत 8,250 रुपए है।

Asus ने लॉन्च किया Zenfone Go का नया वेरिएंट, कीमत 8,250 रुपए- India TV Hindi
Asus ने लॉन्च किया Zenfone Go का नया वेरिएंट, कीमत 8,250 रुपए

नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस (Asus) ने जेनफोन गो का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह रूस में पेश किया गया है। इस नए आसुस जेनफोन गो (जेडबी450केएल) की कीमत 7,990 रुबल यानि कि 8,250 रुपए है। यह फोन रूस में खरीदारी के लिए उपलब्ध है। अन्य देशों में इसकी उपलब्धता के बारे फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। आप को बता दें कि आसुस ने अप्रैल में जेनफोन गो 4.5 (जेडबी452केजी) भारत में 5,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें- Asus ने लॉन्च किया जेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन का 3जीबी रैम वाला वेरिएंट, कीमत 12,999 रुपए

तस्वीरों में देखिए बेहतरीन सेल्फी स्मार्टफोन

Selfie Smartphone new

micromax (2)IndiaTV Paisa

panasonic (1)IndiaTV Paisa

intex (5)IndiaTV Paisa

lava (2)IndiaTV Paisa

infocus (1)IndiaTV Paisa

आसुस जेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) स्मार्टफोन जेनफोन गो (ज़ेडबी452केजी) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन में पिछले फोन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं।

जेनफोन गो (जेडबी450केएल) के फीचर्स

  • जेनफोन गो (जेडबी450केएल) में 4.5 इंच FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है।
  • इस फोन में 1.2GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।
  • ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू है।
  • फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • ज़ेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल) 3जी और 4जी कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है।
  • फोटो खींचने के फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर और 2 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • फोन में 2070mAh पावर की बैटरी है।
  • इस फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • जेनफोन गो (ज़ेडबी450केएल का डाइमेंशन 136.5×66.7×11.2 मिलीमीटर और वजन 135 ग्राम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा