1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आसुस 13 जुलाई को भारत में लांच करेगी 'Zenfone AR', इन खासियतों से होगा लैस

आसुस 13 जुलाई को भारत में लांच करेगी 'Zenfone AR', इन खासियतों से होगा लैस

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 04, 2017 07:21 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 07:21 pm IST

आसुस भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन 'Zenfone AR' लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 13 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

आसुस 13 जुलाई को भारत में लांच करेगी ‘Zenfone AR’, इन खासियतों से होगा लैस- India TV Hindi
आसुस 13 जुलाई को भारत में लांच करेगी ‘Zenfone AR’, इन खासियतों से होगा लैस

आसुस ने इस फोन को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में लास वेगास में आयोजित सीईएस 2017 में किया गया था। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है, जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर रन करेगी। इसे गूगल टैंगो के लिए विशेष रूप से ढाला गया है। आसुस जल्द ही इस फोन से संबंधित अन्य विवरणों की विस्तार से घोषणा करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा