1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. नए साल में Jio को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी में BSNL, ग्रा‍हकों को देगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल का तोहफा

नए साल में Jio को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी में BSNL, ग्रा‍हकों को देगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल का तोहफा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 06, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 12:05 pm IST

BSNL नए साल में अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का तोहफा देने वाली है। इसके लिए ग्राहकों को 149 रुपए महीने का भुगतान करना होगा।

Tariff War : नए साल में Jio को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी में BSNL, ग्रा‍हकों को देगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल का तोहफा- India TV Hindi
Tariff War : नए साल में Jio को कड़ी टक्‍कर देने की तैयारी में BSNL, ग्रा‍हकों को देगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल का तोहफा

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो के फ्री वॉयस और डेटा ऑफर को टक्‍कर देने के लिए कई टेलीकॉम कंपनियों ने कमर कस ली है। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नए साल में अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का तोहफा देने वाली है। इसके लिए ग्राहकों को 149 रुपए महीने का भुगतान करना होगा। नया मंथली प्‍लान 1 जनवरी 2017 को पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Reliance Jio की टक्‍कर में आई एयरसेल, लॉन्‍च किया अनलिमिटेड फ्री डाटा और वॉयस प्‍लान

तस्‍वीरों में देखें ऐसी जगहों पर भी हो रहा है Paytm जैसे डिजिटल वॉलेट का इस्‍तेमाल

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

रिलायंस से मुकाबले की है तैयारी

  • नए टैरिफ की बदौलत BSNL को रिलायंस जियो से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
  • जियो की एंट्री से देश की टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ गई है।
  • जियो के 149 रुपए के प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300MB डेटा और 100 लोकल और नेशनल SMS जैसे ऑफर शामिल हैं।
  • जियो ने 5 सितंबर को पहले तीन महीनों के लिए अपने वेलकम ऑफर के तहत फ्री वॉयस कॉल और फ्री डेटा की पेशकश की थी।
  • कंपनी ने अब इस ऑफर का पीरियड बढ़ाकर 31 मार्च 2017 कर दिया है।

इकॉनोमिक टाइम्‍स के अनुसार, BSNL के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने बताया

हम मोबाइल कस्टमर्स के लिए 149 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के ऑफर पर काम कर रहे हैं। इस प्लान में 300MB डेटा भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : Lenovo भारत में आज लॉन्‍च करेगी फैब 2 प्रो का नॉन टैंगो वर्जन, HD डिस्‍प्‍ले के साथ है 3GB RAM

दूसरी कंपनियां भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर रही हैं ऑफर

  • जियो की टक्‍कर में टेलिकॉम कंपनियों ने भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का ऑफर देना शुरू कर दिया है।
  • BSNL इस नए ऑफर के साथ जियो के बाद दूसरी ऐसी कंपनी होगी, जो सस्ते में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश करेगी।
  • श्रीवास्तव ने बताया कि जियो ने आक्रामक रणनीति पेश की है और हम इससे मुकाबला करने को तैयार हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा