1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सिर्फ 11000 रुपए में मिल रहा है 70000 का गूगल पिक्‍सल 2, ऑफर बस दो दिन

सिर्फ 11000 रुपए में मिल रहा है 70000 का गूगल पिक्‍सल 2, ऑफर बस दो दिन

 Published : Jun 22, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 06:49 pm IST

अगर आपसे कहा जाए कि 70000 रुपए का हाईएंड फोन आपको सिर्फ 11000 रुपए में मिल जाए तो आप शायद विश्‍वास न करें। लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप वास्‍तव में गूगल पिक्‍सल 2 मात्र 10999 रुपए में खरीद सकते हैं।

Google- India TV Hindi
Google

नई दिल्‍ली। अगर आपसे कहा जाए कि 70000 रुपए का हाईएंड फोन आपको सिर्फ 11000 रुपए में मिल जाए तो आप शायद विश्‍वास न करें। लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप वास्‍तव में गूगल पिक्‍सल 2 मात्र 10999 रुपए में खरीद सकते हैं। दरअसल इस समय फ्लिपकार्ट पर सुपर वैल्‍यू वीक ऑफर चल रहा है। यह ऑफर 24 जून तक चलेगा। जिसमें विभिन्‍न स्‍मार्टफोन पर नोकॉस्‍ट ईएमआई, बायबैक गारंटी, डिस्‍काउंट और कैशबैक ऑफर कर रहा है। यहां पर आईफोन जैसे दूसरे फोन भी उपलब्‍ध हैं। लेकिन सबसे बड़ा ऑफर गूग पिक्‍सल स्‍मार्टफोन के लिए है। 

128 जीबी वेरिएंट पर ऑफर 

गूगल पिक्‍सल 2 पर चल रहे ऑफर की बात करें तो इसमें फ्लिपकार्ट पर मिल रहे कई सारे ऑफर एक साथ शामिल हैं। फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर गूगल पिक्‍सल 2 के 128 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज वाले स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है। इस फोन की कीमत 70000 रुपए है, लेकिन कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के साथ फोन की 10999 रुपए हो जाएगी। बता दें कि इसके लिए आपको 199 रुपए की बायबैक गारंटी पॉलिसी लेनी होगी। 

ऐसे मिलेगा ऑफर का फायदा 

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सेल में यह फोन 9001 रुपए के डिस्‍काउंट के साथ मिल रहा है। डिस्‍काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 60999 रुपए हो जाएगी। इसके बाद यदि आप एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन को खरीदते हैं तो आपको 8000 रुपए का अतिरिक्‍त कैशबैक मिलेगा। इसके बाद फोन की कीमत मात्र 52999 रुपए रह जाएगी। इन सभी ऑफर के बाद आपको कंपनी 42000 रुपए की एक्‍सचेंज वैल्‍यू भी दे रही है। इस ऑफर को शामिल करने के बाद आपको अंतत: प्रभावी रूप से यह फोन मात्र 10999 रुपए में मिलेगा। 

64 जीबी वेरिएंट पर भी ऑफर 

आपको बता दें कि गूगल पिक्‍सल 2 के 128 जीबी वेरिएंट के साथ ही फ्लिपकार्ट पिक्‍सल 2 एक्‍सएल के 64 जीबी वेरिएंट पर 37000 रुपए की बायबैक गारंटी दे रही है। इसके अलावा 128 जीबी वैरिएंट पर 44000 रुपए की बायबैक गारंटी दी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा