1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल

देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 08:55 pm IST

इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि : शुल्क सार्वजनिक वाई - फाई सेवा की शुरुआत की है। गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ आज जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है।

Free Wifi is now available in 400 railway stations in India says Google- India TV Hindi
Free Wifi is now available in 400 railway stations in India says Google

नई दिल्ली। इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि : शुल्क सार्वजनिक वाई - फाई सेवा की शुरुआत की है। गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ आज जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है। 

उसने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत के पहले साल के भीतर देश के 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की गयी थी। इससे पहली बार प्रतिदिन 15 हजार लोग इंटरनेट का लाभ उठाने में सक्षम हुए। इस नि : शुल्क वाई - फाई सेवा के तहत किसी उपभोक्ता को पहले 30 मिनट के लिए इंटरनेट का कोई शुल्क नहीं देना होता है। 

भारतीय रेल ने दिसंबर 2015 में गूगल के साथ रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवा के लिए करार किया था। इस करार के तहत 30 मिनट तक फ्री वाई-फाई सुविधा दी जाती है और अधिकतर 350 एमबी डाटा कंज्यूम किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा