Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में और उछाल, चांदी में बढ़ोतरी जोरदार, वायदा बाजार में कीमतें लहराईं, यहां जानें महानगरों में हाजिर भाव

सोने में और उछाल, चांदी में बढ़ोतरी जोरदार, वायदा बाजार में कीमतें लहराईं, यहां जानें महानगरों में हाजिर भाव

ग्लोबल मार्केट में भी सोमवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग $4,320 प्रति औंस पर पहुंच गईं, जो अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर के काफी करीब है।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Dec 15, 2025 11:13 am IST, Updated : Dec 15, 2025 11:44 am IST
दोनों ही बहुमूल्य धातुओं में बढ़त का रुझान जारी है।   - India TV Paisa
Photo:FREEPIK दोनों ही बहुमूल्य धातुओं में बढ़त का रुझान जारी है।

सोने और चांदी की वायदा कीमतों में लगातार हलचल जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर फरवरी डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की वायदा कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,34,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 1.46 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 1,95,659 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। दोनों ही बहुमूल्य धातुओं में बढ़त का रुझान जारी है।   

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

  • goodreturns की खबर के मुताबिक, आज दिल्ली में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,488 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,365 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,120 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,473 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹12,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,105 प्रति ग्राम है।
  • सोमवार को कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,473 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹12,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,105 प्रति ग्राम है।
  • आज चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,593 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,460 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,400 प्रति ग्राम है।
  • बैंगलुरु में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,473 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,350 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,105 प्रति ग्राम है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव

tradingeconomics के मुताबिक, सोमवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग $4,320 प्रति औंस पर पहुंच गईं, जो अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर के काफी करीब है। निवेशकों की नजर इस सप्ताह अमेरिका से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है, जो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की आगे की दिशा पर और स्पष्टता प्रदान करेंगे। खास तौर पर, मंगलवार (16 दिसंबर) को नवंबर महीने की जॉब्स रिपोर्ट और बाद में महंगाई (इन्फ्लेशन) के आंकड़े जारी होने की उम्मीद है, जो बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व ने इस साल तीसरी बार ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की थी, लेकिन यह फैसला सर्वसम्मति से नहीं हुआ, तीन पॉलिसीमेकर्स ने इसका विरोध किया। साथ ही, 2026 में आगे दर कटौती की संभावनाओं को लेकर भी नीति निर्माताओं में मतभेद देखने को मिले। आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना सुरक्षित निवेश का विकल्प बना हुआ है, जिससे इसकी मांग और कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement