नई दिल्ली। अमेजन ने आज एक बार फिर अपने सैमसंग फैन्स व कस्टमर्स के लिए हैप्पी आवर्स सेल को आयोजित किया है। पहली सेल की तरह ये भी 2 घंटे के लिए ही आयोजित की गई है, जिसके तहत ये अमेजन पर दोपहर 12 बजे से शुरु हो चुकी है और 2 बजे तक चलेगी। इस सेल में जिओ यूजर्स को खास 90GB 4G अतिरिक्त डाटा की सुविधा स्मार्टफोन की खरीदारी के साथ दी जा रही है।
Related Stories
अमेजन पर चल रही हैप्पी आवर्स सेल में गैलेक्सी ऑन 5 प्रो स्मार्टफोन 6,990 रुपए की कीमत के साथ फिलहाल उपलब्ध है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 7,990 रुपए है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्रो 7,490 रुपए में उपलब्ध है जबकि इसकी असल कीमत 9,490 रुपए है।
इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी A5 2017 पर 6,600 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 17,990 रुपए है। वहीं इस साल लॉन्च हुए A सीरीज का एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी A7 2017 को 6,800 रुपए के डिस्काउंट के बाद 20,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वहीं सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 यहां 11,590 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 13,490 रुपए है। इसके अलावा गैलेक्सी J5 (न्यू 2016 एडिशन) यहां 9,190 रुपए में मिल रहा है।