1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Celkon ने लॉन्‍च किया डायमंड 4जी प्लस

Celkon ने लॉन्‍च किया डायमंड 4जी प्लस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 02, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Apr 02, 2016 04:06 pm IST

Mobile company Celkon launches budget 4g phone name Diamond 4G Plus smartphones. It is priced at 6,369 rupees. It can be bought from e-commerce site Amazon.

Celkon ने लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे अधिक फीचर्स- India TV Hindi
Celkon ने लॉन्‍च किया बजट स्‍मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे अधिक फीचर्स

नई दिल्ली: मोबाइल कंपनी सेलकॉन (Celkon) ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन डायमंड 4जी प्लस लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 6,369 रुपए है। कंपनी ने अपने इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया है। हालांकि, यह कई और थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर भी मिल रहा है।

सेलकॉन भारतीय मोबाइल मैन्युफैक्‍चर्र है, जो फीचर फोन और बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में काम करती है। कंपनी का दावा है कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 2 लाख यूनिट प्रति महीना है। मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षमता बढ़ने के बाद कंपनी ने अपना बेस चीन से स्‍थानांतरिक कर भारत में स्‍थापित कर लिया।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

किन कंपनियों से है सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस की टक्कर

इस प्राइस रेंज में डायमंड 4जी प्लस की टक्कर इंटेक्स क्लाउड ज्वेल (5,999 रुपए), जोलो ईरा 4के (6,499 रुपए) और रिलायंस रिटेल के लाइफ फ्लेम 1 (6,490 रुपए) से होगी।

क्या हैं सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस की स्पेसिफिकेशन

डायमंड 4जी प्लस में 5 इंच का IPS HD डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। इस डुअल सिम हैंडसेट में 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है और साथ ही 1GB RAM दी गई है। यह एंड्रॉयड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 8 GB है, जिसे 32GB तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट में 2200 एमएएच पावर की बैटरी है।

सेलकॉन डायमंड 4जी प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी डायमेनशन 139.50 x 71.50 x 8.70 एमएम और वजन 140 ग्राम हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा