1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन सेल में कूलपैड नोट 5 और नोट 5 पर हैवी डिस्‍काउंट, गुरुवार को शुरू होगी सेल

अमेजन सेल में कूलपैड नोट 5 और नोट 5 पर हैवी डिस्‍काउंट, गुरुवार को शुरू होगी सेल

 Published : May 10, 2017 07:37 pm IST,  Updated : May 10, 2017 07:37 pm IST

अमेजन इंडिया पर 11 मई से ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने जा रही है। इसमें कूलपैड के नोट 5 और नोट 5 लाइट पर भारी डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

अमेजन सेल में कूलपैड नोट 5 और नोट 5 पर हैवी डिस्‍काउंट, गुरुवार को शुरू होगी सेल- India TV Hindi
अमेजन सेल में कूलपैड नोट 5 और नोट 5 पर हैवी डिस्‍काउंट, गुरुवार को शुरू होगी सेल

नई दिल्‍ली। यदि आप कम कीमत में एक बेहतरीन स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो बस इंतजार कुछ घंटों का है। देश की दूसरी सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 11 मई से ग्रेट इंडियन सेल शुरू होने जा रही है। इसमें चाइनीज कंपनी कूलपैड के दो लोकप्रिय फोन कूलपैड नोट 5 और नोट 5 लाइट पर भारी डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

ये हैं कूलपैड नोट 5 की स्‍पेसिफिकेशंस

कूलपैड नोट 5 के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसकी वीडियो कॉलिंग बेहद स्‍पष्ट है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह भी पढ़ें :BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 2018 से कंपनी शुरू करेगी 4G सर्विस

कूलपैड नोट 5 लाइट

अब कूलपैड नोट 5 लाइट की बात करें तो इसमें 5 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 720×1280 पिक्सल का है। फोन में 3 जीबी की रैम है, वहीं इसकी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 16 जीबी की है। जिसे 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा