1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Datawind ने लॉन्च किया 1499 रुपए में स्मार्टफोन, साथ ही मिलेगा एक साल तक फ्री इंटरनेट

Datawind ने लॉन्च किया 1499 रुपए में स्मार्टफोन, साथ ही मिलेगा एक साल तक फ्री इंटरनेट

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Aug 13, 2016 11:25 am IST,  Updated : Aug 13, 2016 02:09 pm IST

किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी और वायरलेस वेब एक्सेस उत्पादों की एक अग्रणी कंपनी Datawind ने 1,499 रुपये की कीमत में किफायती स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है।

Datawind ने लॉन्च किया 1499 रुपए में स्मार्टफोन, नए फोन के साथ मिलेगा एक साल तक इंटरनेट फ्री- India TV Hindi
Datawind ने लॉन्च किया 1499 रुपए में स्मार्टफोन, नए फोन के साथ मिलेगा एक साल तक इंटरनेट फ्री

नई दिल्ली: किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी और वायरलेस वेब एक्सेस उत्पादों की एक अग्रणी कंपनी Datawind ने महज 1,499 रुपये की कीमत में किफायती स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। पॉकेट सर्फर जीजेड स्मार्टफोन के साथ एक वर्ष की मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग सुविधा भी दी जा रही है।

डाटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा, “हम मूल्य को उस स्तर तक ले जाना चाहते हैं, जहां तकनीक सभी के लिए सुलभ हो और तकनीक जन-जन तक पहुंचे। इस नजरिए से केवल 1,499 रुपये के स्मार्टफोन की यह नई पेशकश इस राह में एक कदम है। विकासशील देशों में कनेक्टिविटी को यह बेशक और आगे ले जाएगा।”

तस्वीरों में देखिए बाजार में मिलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- Datawind ने लॉन्च किया 4G टैबलेट MoreGmax 4G7, कीमत 5,999 रुपए

तुली ने कहा, “इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, इस लिहाज से हमारे उत्पाद की बदौलत देश का हर व्यक्ति एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा।”

इस सबसे सस्ते पॉकेट सर्फर जीजेड की खूबियों में टच स्क्रीन, रियर कैमरा और लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (संचालन प्रणाली) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Datawind ने पेश किए डिटैचेबल टैबलेट और नेटबुक डिवाइस

यूबीस्लेट टैबलेटों में अपने क्रांतिकारी प्रयास को लेकर डाटाविंड ने समूची दुनिया का ध्यान खींचा है और स्मार्टफोन के क्षेत्र में भी ऐसा ही इरादा रखता है। पॉकेटसर्फर जीजेड इसके पोर्टफोलियो का एक नया हिस्सा है। भारत में पिछले दो सालों के दौरान इंटरनेट के उपयोग और स्मार्टफोन की ग्रहकी में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन कई विकासशील देशों से यह अभी भी पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा