1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Facebook ने जारी किया अपडेट, शुरू की कमेंट रैंकिंग व्यवस्था आपको होगा ये फायदा

Facebook ने जारी किया अपडेट, शुरू की कमेंट रैंकिंग व्यवस्था आपको होगा ये फायदा

 Edited By: IANS
 Published : Jun 15, 2019 05:40 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:43 pm IST

सार्वजनिक पोस्ट पर बातचीत को और अधिक सार्थक बनाने के लिए फेसबुक ने एक अपडेट जारी किया है।

facebook will launch comment ranking meaningful conversation- India TV Hindi
facebook will launch comment ranking meaningful conversation Image Source : SOCIAL MEDIA

सैन फ्रांसिस्को। सार्वजनिक पोस्ट पर बातचीत को और अधिक सार्थक बनाने के लिए फेसबुक ने एक अपडेट जारी किया है, जिसके तहत उन लोगों को प्रोमोट किया जाएगा, जिनके कमेंट उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे ज्यादा प्रासंगिक होंगे। फेसबुक अब सार्वजनिक पोस्ट पर उन कमेंट्स को तब अधिक प्रमुखता से दिखाना शुरू करेगा, जब पेज या पोस्ट डालने वाले वास्तविक व्यक्ति के दोस्तों द्वारा किया गया होगा।

फेसबुक के उत्पाद मैनेजर जस्टिन शेन ने शुक्रवार को बयान दिया था, "हम अन्य संकेतों पर ध्यान रखना जारी रखेंगे, ताकि हम कम गुणवत्ता वाले कमेंट्स को प्रमुखता से न दिखाएं, भले ही वो कमेंट पोस्ट डालने वाले व्यक्ति या उसके दोस्तों की ही क्यों न हो।" उपयोगकर्ता अपनी पोस्ट पर कमेंट्स को छुपाकर, हटाकर उसे नियंत्रित कर सकते हैं। जिन लोगों के फेसबुक पर अधिक दोस्त नहीं हैं, उनके कमेंट रैंकिंग खुद ब खुद चालू नहीं होगी, क्योंकि उनके पोस्ट पर पहले से ही कम कमेंट्स हैं।

हालांकि कोई भी व्यक्ति अपनी सेटिंग में जाकर कमेंट रैंकिंग को शुरू कर सकता है। फेसबुक ने कहा, "हम चाहते हैं कि लोग सुरक्षित और प्रामाणिक कमेंट देखें। अगर कोई कमेंट हमारे समुदाय का अनादर करता है, तो हम उसे हटा देंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा