1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कुछ ही देर में होगी Xiaomi Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

कुछ ही देर में होगी Xiaomi Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 13, 2017 11:43 am IST,  Updated : Jun 13, 2017 11:43 am IST

Xiaomi Redmi 4 की फ्लैश सेल अमेजन इंडिया और mi.com वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है।

कुछ ही देर में होगी Xiaomi Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी- India TV Hindi
कुछ ही देर में होगी Xiaomi Redmi 4 की फ्लैश सेल, अमेजन और mi.com से कर सकते हैं खरीदारी

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के हाल में लॉन्‍च हुए फोन Redmi 4 की आज एक बार फिर से फ्लैश सेल है। फ्लैश सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। Xiaomi ने Redmi 4 को भारत में 3 वैरिएंट के साथ उतारा है। सबसे सस्‍ता मॉडल 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपए होगी। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरज वाला है जिसकी कीमत 8999 रुपए है। वहीं तीसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। फोन को खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शुरू हुई सोनी Xperia XZ की बिक्री, 4K HDR डिसप्‍ले वाला यह है दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन

तस्‍वीरों में देखिए Reliance Jio को सपोर्ट करने वाले स्‍मार्टफोन्‍स

smartphones supporting reliance 4g

Untitled-6 (5)IndiaTV Paisa

Untitled-10 (2)IndiaTV Paisa

Untitled-7 (2)IndiaTV Paisa

motorola-moto-g-3rd-gen-1IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-on5-goes-offIndiaTV Paisa

ये हैं इसके स्‍पेसिफिकेशंस

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले की सुरक्षा दी गई है। स्‍क्रीन का रिजोल्‍यूशंस 1280 x 720 पिक्सल है। यूजर्स के पास इंटरनल स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 4 GB रैम वाला फोन अब 10,499 रुपए में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा