1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शुरू हो गई फ्लिपकार्ट की न्‍यू पिंच सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्‍काउंट

शुरू हो गई फ्लिपकार्ट की न्‍यू पिंच सेल, इन स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्‍काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 15, 2017 03:38 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 04:32 pm IST

साल खत्‍म होने से पहले शॉपिंग का सबसे बड़ा मौका आ गया है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी ने आज से अपनी न्‍यू पिंच डेज़ सेल शुरू की है।

Flipkart- India TV Hindi
Flipkart Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। साल खत्‍म होने से पहले शॉपिंग का सबसे बड़ा मौका आ गया है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी ने आज से अपनी न्‍यू पिंच डेज़ सेल शुरू की है। यह सेल 17 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस सेल में ग्राहकों को लगभग सभी श्रेणियों में खास ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही कैशबैक, डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज और नो कॉस्‍ट ईएमआई जैसे शानदार ऑफर भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। यहां पर कई सारे मोबाइल पर भारी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है, इसके साथ ही कई फोन यहां पर लॉन्‍च भी किए जाने हैं। सबसे बड़े ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक और क्रेडिट कार्ड यूज़र को इस सेल में 10 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी। यह छूट कम से कम 3,000 रुपए की खरीदारी पर मिलेगी। इसके तहत अधिकतम छूट की राशि 1,500 रुपए होगी।

स्‍पेशल डिस्‍काउंट ऑफर की बात करें तो सबसे पहले शाओमी के एंड्रॉयड वन पर आधारित फोन mi A1 आता है। इस फोन पर सेल में 1000 रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। यहां पर यह फोन 12999 रुपए में उपलब्‍ध होगा। शाओमी का एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए1 को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं यदि आप अपने पुराने फोन से इसे एक्‍सचेंज करते हैं तो आपको 12,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा आप नो कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट 99 रुपये में बायबैक गारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं मोटो ई4 प्लस पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ यह 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। मोटो सी प्लस स्मार्टफोन 6,999 रुपये की जगह 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ऐप्पल आईफोन 8 (64जीबी) और आईफोन 8 प्लस (64 जीबी) भी फ्लिपकार्ट सेल में छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। आईफोन 8 को 61,999 रुपये ( एमआरपी- 64,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं आईफोन 8 प्लस को 64,999 रुपये (एमआरपी- 73,000 रुपये) में खरीदने का मौका है। दोनों फोन पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। अगर आपको पास वनप्लस 3 या वनप्लस 3टी स्मार्टफोन है तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। मी मिक्स 2 (128 जीबी) स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट से 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन 32,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं 21,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा