1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart पर शुरू हुआ सैमसंग कार्निवल, मोबाइल से लेकर फ्रिज मिल रही है भारी छूट

Flipkart पर शुरू हुआ सैमसंग कार्निवल, मोबाइल से लेकर फ्रिज मिल रही है भारी छूट

 Published : Apr 10, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 02:48 pm IST

इस गर्मी के सीजन में घर में नए टीवी और रेफ्रिजरेटर लाने की सोच रहे हैं, या नया मोबाइल खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है।

samsung - India TV Hindi
samsung 

नई दिल्‍ली। इस गर्मी के सीजन में घर में नए टीवी और रेफ्रिजरेटर लाने की सोच रहे हैं, या नया मोबाइल खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। देश की सबसे बड़ी कंज्‍यूमर ड्यूरेबल और मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने अपने लोकप्रिय स्‍मार्टफोन के अलावा टीवी और फ्रिज की रेंज पर भारी छूट ऑफर की है। सैमसंग का यह ऑफर देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट पर चल रहा है। जहां पर इस वक्‍त सैमसंग कार्निवल मनाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह सैमसंग कार्निवल 10 अप्रैल यानि कि आज से शुरू हो गया है। वहीं यह शॉपिंग फेस्टिवल 12 अप्रैल तक चलेगा।

इस सेल में जहां सैमसंग के सभी प्रमुख मोबाइल पर छूट मिल रही है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को भी खास ऑफर मिल रहा है। यदि आप आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट प्राप्‍त करने का मौका मिलेगा।

ऑफर की बात करें तो यहां पर कंपनी के मोबाइल फोन रेंज पर खास ऑफर चल रहा है। सैमसंग के गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स स्‍मार्टफोन पर कंपनी 4000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही हैं। फोन की एमआरपी 16900 रुपए है। जकि सेल के दौरान यह सिर्फ 12900 रुपए में मिल रहा है।    फोन में 4 जीबी की रैम और 13-13 एमबी के फ्रंट एवं रियर कैमरे हैं। वहीं गैलेक्‍सी ऑन नेक्‍स्‍ट के 64 जीबी वेरिएंट पर सबसे ज्‍यादा यानि कि 6000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। यह फोन बाजार में 17900 रुपए का है जबकि सेल के दौरान 11900 रुपए में मिल रहा है। फोन में 3 जीबी रैम और 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा गैलेक्‍सी जे3 प्रो पर भी कंपनी 1500 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। यह फोन 8490 रुपए में आता है। वहीं सेल के दौरान यह फोन 6990 रुपए में उपलब्‍ध है। फोन में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की स्‍टोरेज दी गई है। बात‍ करें गैलेक्‍सी ऑन5 की तो यह फोन भी 8990 रुपए की बजाए 5990 रुपए में मिल रहा है। इस सेल में ऐसी पर भी ऑफर है। सैमसंग का फुल एचडी कर्व्‍ड टीवी 85900 की बजाए 66900 रुपए में मिल रहा है। वहीं 253 लीटर के कन्‍वर्टेबल एसी 26490 रुपए की बजाए 23990 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा