1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फूजी ने लॉन्‍च किया इंस्‍टेंट प्रिंट तकनीक के साथ इंस्‍टेक्‍स मिनी9 कैमरा, कीमत 5999 रुपए

फूजी ने लॉन्‍च किया इंस्‍टेंट प्रिंट तकनीक के साथ इंस्‍टेक्‍स मिनी9 कैमरा, कीमत 5999 रुपए

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 17, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 03:33 pm IST

फूजी की इंस्‍टेक्‍स सीरीज का नया कैमरा इंस्‍टेक्‍स मिनी9, खिलौने सा दिखने वाले इस कैमरे से आप मात्र 90 सेकेंड में डेवलप फोटो प्रिंट हासिल कर सकते हैं।

फूजी ने लॉन्‍च किया इंस्‍टेंट प्रिंट तकनीक के साथ इंस्‍टेक्‍स मिनी9 कैमरा, कीमत 5999 रुपए- India TV Hindi
फूजी ने लॉन्‍च किया इंस्‍टेंट प्रिंट तकनीक के साथ इंस्‍टेक्‍स मिनी9 कैमरा, कीमत 5999 रुपए

नई दिल्‍ली। कभी अपने प्रोफेशनल कैमरों और कैमरा रील एवं प्रिंट के लिए प्रसिद्ध फूजी फिल्‍म ने एक बेहद खास प्रोडक्‍ट पेश किया है। यह है फूजी की इंस्‍टेक्‍स सीरीज का नया कैमरा इंस्‍टेक्‍स मिनी9, खिलौने सा दिखने वाले इस कैमरे से आप मात्र 90 सेकेंड में डेवलप फोटो प्रिंट हासिल कर सकते हैं। यह कैमरा खासतौर पर बच्‍चों को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बेहद ट्रेंडी कलर्स जैसे फ्लैमिंगो पिंक, लाइम ग्रीन, कॉबाल्ट ब्लू, स्मोकी वाइट और आइस ब्लू में उपलब्‍ध है। इस कैमरे की कीमत 5,999 रुपए रखी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा