1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 20000 रुपए के फोन पर पा सकते हैं 10300 की छूट, पिछले महीने हुआ था लॉन्‍च

20000 रुपए के फोन पर पा सकते हैं 10300 की छूट, पिछले महीने हुआ था लॉन्‍च

 Published : Jun 15, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 01:21 pm IST

पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुए हुवावे पी20 लाइट ने अपनी बेमिसाल खूबियों के चलते महीने भर में ही भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। कंपनी का यह फोन अमेजन पर 19999 रुपए में उपलब्‍ध है।

Huawei- India TV Hindi
Huawei

नई दिल्‍ली। पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुए हुवावे पी20 लाइट ने अपनी बेमिसाल खूबियों के चलते महीने भर में ही भारतीय बाजार में धूम मचा रखी है। कंपनी का यह फोन अमेजन पर 19999 रुपए में उपलब्‍ध है। लेकिन हम आपको यहां बताने जा रहे हैं उस खास ऑफर के बारे में, जिसकी मदद से आप इस फोन को 10000 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। आप जरूर ही इस ऑफर को सुनकर चौंक गए होंगे। लेकिन वास्‍तव में यह सच है।

अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दिए गए ऑफर के मुताबिक इस फोन की वास्‍तविक कीमत 22999 रुपए है। जबकि अमेजन पर यह फोन 19999 रुपए में उपलब्‍ध है। फोन पर कंपनी कई खास ऑफर भी दे रही है, जिसमें सबसे अहम है इसका एक्‍सचेंज ऑफर। कंपनी अपने एक्‍सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 10301 रुपए का एक्‍सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानि कि यदि आप अपने किसी पुराने फोन से नए हुवावे पी20 लाइट को एक्‍सचेंज करते हैं तो आपको अधिकतम 10301 रुपए की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि यह छूट अधिकतम है, आपके फोन के मॉडल और आयु के अनुसार यह कीमत कम भी हो सकती है।

फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में टॉप नॉच दिया गया है। आपके पास इस नॉच को हटाने का विकल्‍प भी मिलेगा। इसमें स्‍क्रीन साइज़ कुछ छोटा हो जाता है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080x2280 पिक्‍सल का है। फोन में 16 और 2 मेगापिक्‍सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसक फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इनबिल्‍ट मैमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेसियल रिकग्निशन फीचर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा