1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2018 की पहली तिमाही में वैश्विक वियरेबल्‍स बाजार में एप्‍पल रही शीर्ष पर, शाओमी है दूसरे स्‍थान पर

2018 की पहली तिमाही में वैश्विक वियरेबल्‍स बाजार में एप्‍पल रही शीर्ष पर, शाओमी है दूसरे स्‍थान पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 06, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 01:13 pm IST

वर्ष 2018 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 40 लाख से अधिक वियरेबल्‍स डिवाइस की बिक्री के साथ एप्‍पल वैश्विक वियरेबल्‍स बाजार में शीर्ष कंपनी बन गई है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की वैश्विक तिमाही वियरेबल्‍स डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

wearables- India TV Hindi
wearables Image Source : WEARABLES

नई दिल्‍ली। वर्ष 2018 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 40 लाख से अधिक वियरेबल्‍स डिवाइस की बिक्री के साथ एप्‍पल वैश्विक वियरेबल्‍स बाजार में शीर्ष कंपनी बन गई है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की वैश्विक तिमाही वियरेबल्‍स डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।  

सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल एप्पल के स्मार्टवॉच की बिक्री 13.5 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले साल कंपनी ने सेल्‍युलर-कनेक्टेड वॉच को लॉन्‍च किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन निर्माता की वृद्धि दर ने समूचे वियरेबल्‍स बाजार की वृद्धि दर को पीछे छोड़ दिया है और अपनी बाजार हिस्सेदारी को 2018 की पहली तिमाही में बढ़ाकर 16.1 प्रतिशत कर लिया है, जो 2017 की पहली तिमाही में 14.3 प्रतिशत थी।

इस लिस्‍ट में शाओमी दूसरे स्थान पर है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 14.8 प्रतिशत है। शाओमी ने कहा है कि हालांकि शीर्ष पांच कंपनियों में सबसे कम औसत बिक्री मूल्य (एएसपी) के साथ शाओमी डॉलर मूल्य के संदर्भ में केवल 1.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी प्राप्त कर सकी।

समीक्षाधीन तिमाही में वियरेबल्‍स निर्माता फिटबिट अपनी बिक्री में 28.1 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद तीसरे नंबर पर रही। चीन की कंपनी हुवावे समीक्षाधीन तिमाही में चौथे नंबर पर रही और कंपनी ने 13 लाख वियरेबल्‍स की बिक्री की और उसकी बाजार हिस्सेदारी पांच प्रतिशत रही। इसके साथ ही गार‍मि‍न ने भी 13 लाख वियरेबल्‍स की बिक्री की और उसकी बाजार हिस्सेदारी भी पांच प्रतिशत रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा