1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LG ने शुरू की LG-G6 की प्री बुकिंग, लॉन्‍चिंग से पहले उठा सकते हैं 7000 रुपए का फायदा

LG ने शुरू की LG-G6 की प्री बुकिंग, लॉन्‍चिंग से पहले उठा सकते हैं 7000 रुपए का फायदा

 Published : Apr 21, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 12:21 pm IST

LG की वेबसाइट पर प्री बुकिंग विंडो पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब यूजर्स के पास 7000 रुपए का भारी भरकम डिस्‍काउंट हासिल करने का मौका है।

LG ने शुरू की LG-G6 की प्री बुकिंग, लॉन्‍चिंग से पहले उठा सकते हैं 7000 रुपए का फायदा- India TV Hindi
LG ने शुरू की LG-G6 की प्री बुकिंग, लॉन्‍चिंग से पहले उठा सकते हैं 7000 रुपए का फायदा

नई दिल्‍ली। सैमसंग को टक्‍कर देने के लिए LG पूरी तरह कमर कस के तैयार है। LG 24 अप्रैल को अपने प्रीमियम स्‍मार्टफोन LG -G6 को लॉन्‍च करने जा रहा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस फोन की प्री बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट पर या फिर देश भर में मौजूद कंपनी के रिटेल स्‍टोर्स पर जाकर करवा सकते हैं। प्री बुकिंग के साथ ही कंपनी अपने कस्‍टमर्स के लिए जबर्दस्‍त फायदे भी लेकर आई है।

LG की वेबसाइट पर प्री बुकिंग विंडो पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब यूजर्स के पास प्री बुकिंग करवाने पर 7000 रुपए का भारी भरकम डिस्‍काउंट हासिल करने का मौका है। साथ ही टोन एक्टिव वायरलैस स्‍टीरियो सिस्‍टम पर भी 50 फीसदी डिस्‍काउंट जीतने का मौका है।

ऐसे मिलेगा कैशबैक का फायदा

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ग्राहकों को एलजी का G6 स्‍मार्टफोन प्री बुक कराने पर 7000 रुपए का डिस्‍काउंट पाने का मौका मिल रहा है। इसमें 5000 रुपए का डिस्‍काउंट पाने के लिए आपको एचडीएफसी बैंक या फिर एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा प्री बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को 2000 रुपए का एडिशनल डिस्‍काउंट मिल रहा है।

ऐसे कराएं प्री बुकिंग

एलजी G6 की प्री-बुकिंग कराने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर एलजी G6 के पेज (https://www.lg.com/in/lgg6) पर जाना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना नाम, ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर और शहर की जानकारी देनी होगी। चूंकि यह एक प्री-बुकिंग प्रक्रिया है, इसलिए आपको किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। यह भी पढ़ें :LG ने ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्‍च किया G6 स्‍मार्टफोन, गूगल असिस्‍टेंस के साथ ये हैं बड़ी खासियतें

ये हैं इसकी स्‍पेसिफिकेशंस

तस्‍वीरों में देखिए Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus के फीचर्स

Samsung Galaxy S8 and S8 Plus

1 (131)IndiaTV Paisa

2 (125)IndiaTV Paisa

3 (126)IndiaTV Paisa

5 (119)IndiaTV Paisa

4 (128)IndiaTV Paisa

6 (66)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा