1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सिर्फ 2 घंटे में होगी मोबाइल और सिमकार्ड डिलिवरी, 10डिजि और 11 शहरों में शुरू करेगी सर्विस

सिर्फ 2 घंटे में होगी मोबाइल और सिमकार्ड डिलिवरी, 10डिजि और 11 शहरों में शुरू करेगी सर्विस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 30, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 12:16 pm IST

10डिजि मई में अपनी सेवा देश के 11 और शहरों में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ऑर्डर मिलने के बाद दो घंटे में सिमकार्ड, मोबाइल फोन डिलिवर कर देगी।

सिर्फ 2 घंटे में होगी मोबाइल और सिमकार्ड डिलिवरी, 10डिजि और 11 शहरों में शुरू करेगी सर्विस- India TV Hindi
सिर्फ 2 घंटे में होगी मोबाइल और सिमकार्ड डिलिवरी, 10डिजि और 11 शहरों में शुरू करेगी सर्विस

10डिजि के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ओजैर यासिन ने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में अपनी सेवा लॉन्च करने के बाद हमारी योजना देश के सभी बड़े शहरों को शामिल करने की है। मई में 11 अन्य शहरों में इसे लॉन्च करेंगे। इनमें मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और इंदौर प्रमुख शहर शामिल हैं।”

ओजैर यासिन ने कहा, “पहले हम यह इनोवेटिव आईडिया लेकर आए कि सिमकार्ड भी ऑनलाइन मंगाए जा सकते हैं और अब हम दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी दो घंटे में इसे पहुंचाने की सुविधा दे रहे हैं और हमें इसके उत्साहजनक परिणाम मिले हैं।” उन्होंने कहा, “हम लोगों की सुविधा के लिए सिमकार्ड ऐक्टिवेट कराकर इसे पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन ऑर्डर करते समय भेजना होगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा