1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. व्‍हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की तरह गूगल भी लाया अपना मैसेजिंग एप, एलो के साथ गूगल असिसटेंट की हुई शुरुआत

व्‍हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की तरह गूगल भी लाया अपना मैसेजिंग एप, एलो के साथ गूगल असिसटेंट की हुई शुरुआत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 21, 2016 03:32 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 03:33 pm IST

गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर को टक्‍कर देने के लिए अपना मैसेजिंग एप एलो पेश किया है। यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों के लिए उपलब्ध है

व्‍हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की तरह गूगल भी लाया अपना मैसेजिंग एप, एलो  के साथ गूगल असिसटेंट की हुई शुरुआत- India TV Hindi
व्‍हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की तरह गूगल भी लाया अपना मैसेजिंग एप, एलो के साथ गूगल असिसटेंट की हुई शुरुआत

नई दिल्ली। गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर को टक्‍कर देने के लिए अपना मैसेजिंग एप एलो पेश किया है। यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों के लिए उपलब्ध है और इसके साथ गूगल असिसटेंट की भी शुरुआत की गई है।

गूगल ग्रुप प्रोडक्ट प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान कहा कि

हम दोस्‍तों या परिवार के साथ संपर्क में बने रहने के लिए मैसेजिंग पर भरोसा करते हैं। लेकिन प्राय: हमें किसी चीज की जरूरत आने पर अपनी बातचीत बीच में रोकनी पड़ती है, यह विमान की स्थिति जानना हो सकता है या नए रेस्तरां का पता देखने के लिए। इसीलिए हमने मैसेजिंग एप एलो तैयार किया है, जो आपको जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने के साथ बातचीत जारी रखने में मदद करता है।

  • एलो इंटरनेट के जरिये निगरानी की व्यवस्था से युक्त है।
  • यह स्मार्ट जवाब, फोटो, इमोजी तथा स्टिकर साझा करने की विशेषताओं से लैस है।
  • भारतीय यूजर्स के लिए गूगल ने हिंगलिश में स्मार्ट जवाब देने में इसे सक्षम बनाया है।
  • इसमें 200 स्टिकर भी होंगे, जिसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर लोकप्रिय कलाकारों ने तैयार किया है।

गूगल की बड़ी तैयारी

गूगल ने इस साल मई में अपने एक कार्यक्रम में डुओ और एलो की घोषणा की थी। पिछले महीने पेश डूओ वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म स्काइप से प्रतिस्पर्धा करेगा। स्मार्ट जवाब की विशेषता से यूजर्स संदेशों का जवाब केवल एक टैप में दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा