Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. गूगल ने लॉन्‍च किया खास एप, आपके डेटा इस्‍तेमाल और बचत पर रखेगा नजर

गूगल ने लॉन्‍च किया खास एप, आपके डेटा इस्‍तेमाल और बचत पर रखेगा नजर

Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Dec 01, 2017 11:37 am IST, Updated : Dec 01, 2017 11:37 am IST

गूगल ने नया एप जारी किया है जो कि आपके डेटा पर नज़र रखेगा। इस एप का नाम डेटैली है। आप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाकर इस एक को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल ने लॉन्‍च किया खास एप, आपके डेटा इस्‍तेमाल और बचत पर रखेगा नजर- India TV Paisa
गूगल ने लॉन्‍च किया खास एप, आपके डेटा इस्‍तेमाल और बचत पर रखेगा नजर

नई दिल्‍ली। 4जी नेटवर्क पर वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के चलते कई बार हमारा डेटा समय से पहले खत्‍म हो जाता है। लेकिन अब इसका समाधान गूगल ने ढूंढ लिया है। गूगल ने नया एप जारी किया है जो कि आपके डेटा पर नज़र रखेगा। इस एप का नाम डेटैली है। आप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाकर इस एक को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की खासियत यह है कि यह आपके डेटा यूजेज़ पर नजर रखेगा। साथ ही आपको अपना डेटा बचाने में भी मदद करेगा। यदि कोई वाइफाई नेटवर्क आसपास मौजूद है तो भी यह एप आपको उसे ढूंढने में मदद करेगा।

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग में बताया है कि डेटैली के जरिए मोबाइल उपभोक्‍ता अपने डेटा इस्तेमाल पर सटीक निगरानी रख सकते हैं। यह ऐप डेटा बचाने के लिए सुझाव देगा तथा आसपास मौज़ूद सार्वजनिक वाई-फाई की उपलब्धता की जानकारी देगा। इसके अनुसार यह यह ऐप एंड्रायड 5.0 और इससे ऊपर के वर्ज़न पर ही चलेगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल में उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) सीजर सेनगुप्ता ने इस ब्लाग में कहा है ‘दुनिया में कई लोगों के लिए मोबाइल डेटा महंगा है। सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोगों को पता नहीं होता कि डेटा खर्च कहां हो रहा है इसलिए गूगल ने यह ऐप तैयार किया है।’ उन्होंने लिखा है कि यह ऐप तीन बिंदुओं पर केंद्रित है जिनमें डेटा की सटीक की जानकारी देना, डेटा खर्च पर नियंत्रण तथा डेटा बचत शामिल है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement