1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सावधानः आपके फोन में भी होगी Google की ये काम की App, 24 फरवरी से हो रही है बंद

सावधानः आपके फोन में भी होगी Google की ये काम की App, 24 फरवरी से हो रही है बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2021 10:58 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 10:58 am IST

यूजर्स के लिए बुरी खबर, 5 अरब से ज्यादा बार इंस्टॉल हो चुका यह ऐप 24 फरवरी को हो जाएगा बंद!

Google- India TV Hindi
Google

अगर आप एंड्राॅयड स्मार्टफोन यूजर हैं, और म्यूजिक का शौक है तो आपने अपने फोन में गूगल प्ले म्यूजिक एप जरूर यूज किया होगा। लगभग सभी एंड्राॅयड स्मार्टफोन डिवाइस में पाया जाने वाला यह एप इसी महीने 24 फरवरी को बंद हो रहा है। दरअसल गूगल अपनी प्ले म्यूजिक एप को यूट्यूब म्यूजिक एप से रिप्लेस करने जा रहा है। इसकी घोषणा कंपनी पिछले साल ही कर चुकी है। गूगल ने करीब 8 साल के बाद अपने इस पॉपुलर म्यूजिक एप को शटडाउन करने का फैसला लिया है। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

आमतौर पर सभी एंड्रॉयड डिवाइस में मिलने वाले इस एप को खोलने पर कंपनी की ओर से शटडाउन का मैसेज आ रहा है। इसके साथ ही एप में बताया गया है कि इस एप की जगह अब यूट्यूब म्यूजिक लेगा। साथ ही इसमें म्यूजिक रिप्लेस का विकल्प भी आ रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले ही गूगल ने यूट्यूब म्यूजिक लॉन्च किया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी प्ले म्यूजिक को समाप्त कर सकती है।  

 

गूगल ने सभी यूजर्स को मैसेज भेजा है कि 24 फरवरी, 2021 के बाद उनके सभी डेटा को रिमूव कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल ही प्ले म्यूजिक ऐप को बंद करने की घोषणा कर दी थी और अब इसको लेकर सबको मैसेज भी भेजना शुरू कर दिया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि प्ले म्यूजिक को यूट्यूब म्यूजिक रिप्लेस करेगा जिसका मतलब है कि यूजर्स प्ले म्यूजिक के जरिए कोई गाना नहीं बजा पाएंगे।

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

यूजर्स को भेजे गए मैसेज में लिखा है कि 24 फरवरी 2021 को हम आपके सभी गूगल प्ले म्यूजिक डेटा को डिलीट कर देंगे। इसमें आपका म्यूजिक लाइब्रेरी, सभी अपलोड्स, पर्चेजेज या जो कुछ भी गूगल प्ले म्यूजिक ऐप पर है सब शामिल है। इस दिन के बाद इसे रिकवर करने का कोई तरीका नहीं मिलेगा।

2011 में लाॅन्च हुआ था प्ले म्यूजिक

गूगल प्ले म्यूजिक को 8 साल पहले 2011 में लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में गूगल ने कहा था कि कंपनी अब गूगल प्ले म्यूजिक को धीरे धीरे बंद करेगी। कंपनी अपने वादे के मुताबिक इसे यूट्यूब  म्यूजिक से रिप्लेस कर रही है। अब गूगल प्ले म्यूजिक को ऑफिशियली शट डाउन किया जा रहा है। गूगल प्ले म्यूजिक ऐप ओपन करने पर ये इस सर्विस के शट डाउन किए जाने का मैसेज दिया जा रहा है।

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

ऐसे ट्रांसफर करें डेटा

गूगल प्ले म्यूज़िक से यूट्यूब में ट्रैक्स को माइग्रेट कर सकते हैं। ऐप ओपन करने पर Google Play Music No longer Available बड़े शब्दों में लिखा है। यहाँ से गूगल प्ले म्यूज़िक के कंटेंट को यूट्यूब म्यूज़िक में ट्रांसफ़र कर सकते हैं। यहाँ से आप रिकोमेंडेशन हिस्ट्री भी अगर चाहें तो डिलीट कर सकते हैं। यूट्यूब म्यूजिक की बात करें तो यहाँ आपके पास सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन है। पैसे दे कर आप सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, हालाँकि गाने इंटरनेट से कनेक्ट करके फ़्री में ही सुन सकते हैं, लेकिन फ़्री वर्जन में कई फ़ीचर नहीं मिलते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा