1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Honor 7X स्‍मार्टफोन में आया आईफोन वाला फीचर, 4GB जीबी रैम और डुअल कैमरे से है लैस

Honor 7X स्‍मार्टफोन में आया आईफोन वाला फीचर, 4GB जीबी रैम और डुअल कैमरे से है लैस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 13, 2018 09:21 am IST,  Updated : Mar 13, 2018 09:21 am IST

भूल जाइए iPhone। अब इस सस्‍ते लेकिन फीचर पैक्‍ड स्‍मार्टफोन में भी आपको मिलेगा iPhone जैसा फेस अनलॉक फीचर। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन की कंपनी हुआवे के सब-ब्रांड Honor के स्‍मार्टफोन Honor 7X की।

Honor 7X- India TV Hindi
Honor 7X, Face Unlock Feature

नई दिल्‍ली। भूल जाइए iPhone। अब इस सस्‍ते लेकिन फीचर पैक्‍ड स्‍मार्टफोन में भी आपको मिलेगा iPhone जैसा फेस अनलॉक फीचर। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन की कंपनी हुआवे के सब-ब्रांड Honor के स्‍मार्टफोन Honor 7X की। इस स्‍मार्टफोन के 32 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 12999 रुपए और 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 15999 रुपए है। कंपनी ने Honor 7X के लिए ओवर द एयर (ओटीए) अपडेट जारी कर दिया है। Honor के बयान के अनुसार मई तक यह अपडेट सभी 7X यूजर्स को मिल जाएंगे।

बड़े डिसप्‍ले और पावरफुल कन्फिगरेशन से लैस है ऑनर 7X

Honor 7X में 5.93 इंच का फुल एचडी कर्व्‍ड डिसप्‍ले दिया गया है जिसका आस्‍पेक्‍ट रेशियो 18:9 है और इसका बेजल भी काफी पतला है। डुअल सिम को सपोर्ट करने वाले इस फोन में हुआवे का ही ऑक्‍टा कोर हाई-सिलिकॉन किरीन 659 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इसकी बैटरी 3340 एमएएच की है। इसके रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्‍कैनर है। अब बात करते हैं इसके कैमरे की।

ये है Honor 7X के कैमरे का स्‍पेसिफिकेशंस

Honor 7X में डुअल रियर कैमरा है। एक सेंसर 16MP और दूसरा 2MP का है। सेल्‍फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि Honor 7X तीन वैरिएंट 32GB, 64GB और 128GB में आता है और इनकी इंटरनल स्‍टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा