1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Hp स्पेक्टर 13 होगा 21 जून को भारत में लॉन्च

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Hp स्पेक्टर 13 होगा 21 जून को भारत में लॉन्च

 Published : Jun 15, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 03:39 pm IST

Hp to launch spectre 13 laptop in India on June 21. Company claims it to be world's thinnest laptop

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Hp स्पेक्टर 13 होगा 21 जून को भारत में लॉन्च- India TV Hindi
दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप Hp स्पेक्टर 13 होगा 21 जून को भारत में लॉन्च

नई दिल्‍ली। HP कंपनी अपना नया लैपटॉप स्पेक्टर 13 भारत में लॉन्च करने जा रही है। एचपी इंडिया 21 जून को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इवेंट में स्पेक्टर 13 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है। इससे पहले तक एप्‍पल मैकबुक एयर सबसे पतला लैपटॉप था। लुक की बात करें तो इसका एक्सटिरियर काफी बेहतर है। वहीं फीचर्स के मामले में भी यह लैपटॉप काफी प्रीमियम है। कंपनी के मुताबिक ये लैपटॉप उन लोगों के लिए है जो लैपटॉप के लुक्स और परफॉर्मेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

नया लैपटॉप एचपी के नए लोगो के साथ आएगा जिसका इस्तेमाल कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट के लिए किया जाएगा।

क्या है एचपी स्पेक्टर और मैकबुक एयर के फीचर्स में अंतर

एचपी स्पेक्टर 10.4mm पतला है। ये 11 इंच के मैकबुक एयर जो कि 17 mm और 12 इंच के मैकबुक से भी पतला है जो कि 13 mm पतला है। एचपी स्पेक्टर का वजन 2.45lbs है, लेकिन यह 11 इंच के मैकबुक एयर से भारी है जिसका वजन 2.38 lbs और 12 इंच के मैकबुक से हल्का है जिसका वजन 2.03 lbs है। इसके पतले डिजाइन और हल्के वजन के बावजूद इसके स्पेसिफिकेशन्स किसी भी भारी लैपटॉप की तरह ही हैं।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते लैपटॉप

slimest laptop

dellIndiaTV Paisa

lenovo (1)IndiaTV Paisa

asusIndiaTV Paisa

appleIndiaTV Paisa

acerIndiaTV Paisa

13.3 इंच फुल एचडी स्‍क्रीन के साथ आया स्‍पेक्‍टर

एचपी स्पेक्टर में 13.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन पोर्ट्स है जो चार्जिंग, डेटा ट्रांस्फर और एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। एचपी स्पेक्टर के बेस मॉडल की कीमत 1169 डॉलर है जो कि 13 इंच के मैकबुक के बराबर है।

फिलहाल यह कॉपर और गोल्ड कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसमें सिक्स जेनरेशन कोर आई5 और आई7 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लैपटॉप में 8 जीबी की रैम है। इसमें 10 घंटों तक का बैटरी बैकअप है। इसमें 512 जीबी की स्टोरेज क्षमता है।

यह भी पढ़ें- HP ने लॉन्च किया एलीटबुक 1030 लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

यह भी पढ़ें- माइक्रोमैक्‍स ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता विंडोज लैपटॉप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा