1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Huawei ने लॉन्च किया 4जी G9 Plus स्मार्टफोन, 16MP रियर कैमरे से है लैस

Huawei ने लॉन्च किया 4जी G9 Plus स्मार्टफोन, 16MP रियर कैमरे से है लैस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Aug 20, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 02:13 pm IST

चीन कंपनी Huawei ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन जी9 प्लस लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,399 चीनी युआन यानि कि करीब 24,325 रुपए रखी है।

Huawei ने लॉन्च किया 4जी G9 Plus स्मार्टफोन, 16MP रियर कैमरे से है लैस- India TV Hindi
Huawei ने लॉन्च किया 4जी G9 Plus स्मार्टफोन, 16MP रियर कैमरे से है लैस

नई दिल्ली। चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन जी9 प्लस लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 2,399 चीनी युआन यानि कि लगभग 24,325 रुपए रखी है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। घरेलू बादार में फोन की बिक्री शुरू कर दी गई है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक हुवावे जी9 प्लस स्मार्टफोन के सारे फीचर्स लगभग पिछले महीने लॉन्च हुवावे मायमैंग 5 के जैसे हैं।

तस्वीरों में देखिए 5000 रुपए से कम कीमत में 8MP वाले स्मार्टफोन

8 MEGAPIXEL SMARTPHONES UNDER 5K

Micromax-canvas-spark-5IndiaTV Paisa

XOLO-One-HDIndiaTV Paisa

karbon-titanium-S200-HDIndiaTV Paisa

Infocus-M2IndiaTV Paisa

Huawei-Honor-BeeIndiaTV Paisa

हुवावे जी9 प्लस स्मार्टफोन के फीचर्स

  • हुवावे जी9 प्लस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है।
  • फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • हुवावे के इस हैंडसेट में 2GHz स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
  • दोनों ही हैंडसेट में यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फोटो कींचने के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी क्लिक करने के लिए फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
  • फोन में 3,340 एमएएच पावर की बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि यह 22 घंटे का टॉक टाइम और 800 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
  • हुवावे के इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर से हैंडसेट को अनलॉक और साथ ही नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस किया जा सकता है।
  • यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फीचर से लैस है। यह हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा।
  • कनेक्टिविटी के लिए हुवावे जी 9 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा