1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लॉन्‍च हुआ Huawei का स्‍मार्टफोन Honor 8, अमेजन, फ्लिपकार्ट और Honor Online Store पर होगी बिक्री

लॉन्‍च हुआ Huawei का स्‍मार्टफोन Honor 8, अमेजन, फ्लिपकार्ट और Honor Online Store पर होगी बिक्री

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 12, 2016 06:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 06:56 pm IST

Huawei बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 8 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। इसकी बिक्री बुधवार को 3 बजे से शुरू हो गई है।

लॉन्‍च हुआ Huawei का स्‍मार्टफोन Honor 8, अमेजन, फ्लिपकार्ट और Honor Online Store पर होगी बिक्री- India TV Hindi
लॉन्‍च हुआ Huawei का स्‍मार्टफोन Honor 8, अमेजन, फ्लिपकार्ट और Honor Online Store पर होगी बिक्री

नई दिल्‍ली। Huawei बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 8 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये है। हैंडसेट की बिक्री बुधवार को 3 बजे से शुरू हो गई है। यह अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट के अलावा Honor Online Store पर उपलब्ध है। भारत में हैंडसेट में 4 जीबी रैम/ 32 स्टोरेज वैैरिएंट को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे सबसे बड़ी खासियत डुअल रियर कैमरा है।

यह भी पढ़ें : ZTE का नूबिया स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और बड़े फीचर्स

Honor 8 के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

  • हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है।
  • फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है।
  • 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

तस्वीरों में देखिए भारत में उपलब्‍ध सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

ऑपरेटिंग सिस्‍टम और कैमरा

  • Honor का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है।
  • हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, एपेर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
  • एपेर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मेेगापिक्सल का है।
  • फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।

यह भी पढ़ें : Huawei अक्‍टूबर से शुरू करेगी भारत में अपनी मैन्‍युफैक्‍चरिंग, स्‍मार्टफोन बनाने के लिए फ्लेक्सट्रोनिक्स से किया गठजोड़

नेटवर्क कनेक्टिविटी और बैटरी

  • Honor 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है।
  • 4जी LTE के साथ Honor के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, GPS, NFC, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।
  • फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

चीन में जुलाई में लॉन्‍च हो चुका है Honor 8

  • जुलाई में इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था।
  • कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में तीन वेरिएंट पेश किए थे- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा