1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. फादर्स डे पर सस्‍ता हुआ हुवावे P20 Lite स्‍मार्टफोन, ये ऑफर कराएंगे आपका फायदा

फादर्स डे पर सस्‍ता हुआ हुवावे P20 Lite स्‍मार्टफोन, ये ऑफर कराएंगे आपका फायदा

 Published : Jun 15, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:33 pm IST

हुवावे का पी20 लाइट स्‍मार्टफोन ने लॉन्‍च होते ही दुनिया भर के बाजारों में धूम मचा रखी है। दो महीने में ही फोन की 60 लाख यूनिट बिक चुकी है।

huawei- India TV Hindi
huawei

हुवावे का पी20 लाइट स्‍मार्टफोन ने लॉन्‍च होते ही दुनिया भर के बाजारों में धूम मचा रखी है। दो महीने में ही फोन की 60 लाख यूनिट बिक चुकी है। अब आपके यही फोन खरीदने पर शानदार ऑफर मिल रहा है। फादर्स डे के मौके पर हुवावे शानदार ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत आपको फोन खरीदने पर शानदार डिस्‍काउंट का फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि हुवावे ने भारत में यह फोन मई की शुरुआत में लॉन्‍च किया था। फोन में आईफोन एक्‍स में जैसा फुल व्‍यू डिस्‍प्‍ले और फेसियल रिकग्निशन फीचर दिया गया है। 

 
हुवावे पी20 लाइट पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो आपको बता दें कि यह फोन अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 19999 रुपए में उपलब्‍ध है। लेकिन फादर्स डे ऑफर के तहत आपको अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करने पर 2000 रुपए का कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से आप ईएमआई पर इस फोन की खरीदारी करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्‍टैंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा आपको किसी भी फोन से एक्‍सचेंज करने पर उसकी एक्‍सचेंज कीमत के ऊपर 2000 रुपए की अतिरिक्‍त छूट दी जाएगी। वहीं आपको नो कॉस्‍ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है। जिसके तहत मात्र 1667 रुपए प्रति माह की नो कॉस्‍ट ईएमआई पर यह फोन खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपको वोडाफोन की ओर से 10 महीनों के लिए 100 जीबी डेटा भी मिल रहा है। 
 
फोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 24 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। इसमें 16 और 2 मे‍गापिक्‍सल के सेंसर दिए गए हैं। फोन में 5.84 इंच का फुल व्‍यू डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080 x 2280 पिक्‍सल का है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्‍ट स्‍टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा