1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Huawei अगस्‍त में लॉन्‍च करेगी 6 GB रैम के साथ Honor 9 स्‍मार्टफोन, ये हैं दमदार फीचर्स

Huawei अगस्‍त में लॉन्‍च करेगी 6 GB रैम के साथ Honor 9 स्‍मार्टफोन, ये हैं दमदार फीचर्स

 Published : Jun 20, 2017 02:20 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 02:53 pm IST

Huawei अगस्‍त में भारतीय बाजार में एक और दमदार स्‍मार्टफोन पेश करने जा रहा है। यह फोन होगा Huawei की ऑनर सीरीज का फोन Honor 9, यह फोन 6 GB की रैम से लैस है

Huawei अगस्‍त में लॉन्‍च करेगी 6 GB रैम के साथ Honor 9 स्‍मार्टफोन, ये हैं दमदार फीचर्स- India TV Hindi
Huawei अगस्‍त में लॉन्‍च करेगी 6 GB रैम के साथ Honor 9 स्‍मार्टफोन, ये हैं दमदार फीचर्स

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei अगस्‍त में भारतीय बाजार में एक और दमदार स्‍मार्टफोन पेश करने जा रहा है। यह फोन होगा Huawei की ऑनर सीरीज का फोन Honor 9, यह फोन 6 GB की रैम से लैस है। ऑनलाइन गैजेट पोर्टल दि मोबाइल इंडियन की खबर के मुताबिक कंपनी यह फोन अगस्‍त में लॉन्‍च करने जा रही है।

Honor 9 स्‍मार्टफोन में भी Honor सीरीज के दूसरे स्‍मार्टफोन की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरों की क्‍वालिटी की बात करें तो रियर कैमरे में एक सैंसर 20 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 12 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3200 mAh की बैटरी है जोकि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा