1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सीनियर सिटीजन के लिए आया बोलने वाला फोन, इसका नाम है आसान 4

सीनियर सिटीजन के लिए आया बोलने वाला फोन, इसका नाम है आसान 4

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 04:06 pm IST

डोमेस्टिक कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी iBall ने मंगलवार को सीनियर सिटीजन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए अपने फीचर फोन आसान 4 को लॉन्‍च किया। भारत में इसकी कीमत 3,499 रुपए रखी गई है।

iball- India TV Hindi
iball Image Source : IBALL

नई दिल्‍ली। डोमेस्टिक कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी iBall ने मंगलवार को सीनियर सिटीजन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए अपने फीचर फोन आसान 4 को लॉन्‍च किया। भारत में इसकी कीमत 3,499 रुपए रखी गई है। इसका कीपैड का आकार बड़ा है, आवाज बहुत तेज है और इसकी स्‍क्रीन पर दिखने वाले फॉन्‍ट का साइज भी बड़ा है। इस फोन में एक इमरजेंसी अलर्ट सपोर्ट और मोबाइल ट्रैकिंग फंक्‍शन भी दिया गया है। 

डुअल सिम आसान 4 के इस नए वर्जन में 2.31 इंच का डिस्‍प्‍ले और एक ब्रेल कीपैड भी दिया गया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि इसमें एक बोलने वाला कीपैड भी है, जो की को दबाने पर अंग्रेजी में उसका उच्‍चारण करता है। फोन में 1800 एमएएच की बैटरी और 32जीबी माइक्रोएसडी स्‍टोरेज सपोर्ट है। इसमें 200 टेक्‍स्‍ट मैसेज और फोनबुक में 1,000 कॉन्‍टेक्‍ट को सेव किया जा सकता है।

फोन में इमरजेंसी कॉलिंग फीचर के साथ ही एक एसओएस बटन भी दिया गया है, जिसे आपातकालीन स्थिति में दबाने पर तेज सायरन बज उठता है ताकि आसपास के लोग मदद के लिए आ सकें। कंपनी ने बताया कि इस फोन में मोबाइल ट्रैकिंग फीचर भी है, जो फोन में कोई नया सिम डालने पर नामित कॉन्‍टेक्‍ट को अलर्ट भेज देता है।  

इसके अलावा इस फीचर फोन में फोन लॉक, एलईडी टॉर्च और वायरलेस एफएम के लिए एक ही टच बटन दिया गया है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस बहुत आसान बनाया गया है ताकि सीनियर सिटीजन के लिए फोन का इस्‍तेमाल करना आसान हो। यह फोन पूरे भारत में सभी रिटेल स्‍टोर पर व्‍हाइट कलर में उपलब्‍ध होगा। आईबॉल ने 2012 में सबसे पहले आसान सिरीज को लॉन्‍च किया था।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा