1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Infinix HOT 10 की ब्रिक्री 16 अक्टूबर से Flipkart पर, 5 कैमरे वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से कम

Infinix HOT 10 की ब्रिक्री 16 अक्टूबर से Flipkart पर, 5 कैमरे वाले दमदार स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से कम

 Reported By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 15, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:15 pm IST

Infinix के हॉट सीरीज के सबसे दमदार स्मार्टफोन HOT 10 की ब्रिक्री 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान शुरू हो रही है।

Flipkart Big Billion Days sale: Infinix HOT 10 goes live on October 16- India TV Hindi
Flipkart Big Billion Days sale: Infinix HOT 10 goes live on October 16 Image Source : INFINIX

नई दिल्ली: Infinix के हॉट सीरीज के सबसे दमदार स्मार्टफोन HOT 10 की ब्रिक्री 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान शुरू हो रही है। आप मात्र 9999 रुपए की शुरुआती कीमत पर इसे वहां से खरीद सकेंगे। HOT10 स्मार्टफोन अपनी हॉट सीरीज का सबसे एडवांस, लेटेस्ट डिजाइन, शक्तिशाली चिपसेट से लैस है, जो ग्राहकों को नक्सट लेवल स्मार्टफोन का अनुभव देगा। यह चार आकर्षक रंग ओशन वेव, एम्बर रेड, ओब्सीडियन ब्लैक और मूनलाइट जेड रूप में उपलब्ध होगा। 

हॉट10 6GB DDR4 रैम/ 128GB ROM के साथ अल्ट्रा-शक्तिशाली MediaTek Helio G70 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इनफिनिक्स हॉट 10 में 6.78 इंच 1640 x 720 पिक्सल एचडी+ एलसीडी आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले है। फोन ऐंड्रॉयड 10 पर चलता है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 6GB रैम व 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

HOT 10 में मल्टीफंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है जो 0.3 सेकंड में फोन को अनलॉक कर देता है। इनफिनिक्स हॉट 10 को पावर देने के लिए 5200mAh बैटरी दी गई है। इनफिनिक्स के इस बजट स्मार्टफोन में पीछे की तरफ चार कैमरे दिए गए हैं। इनमें 16 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

READ: Infinix ने 4 स्मार्टफोन पर किया भारी डिस्काउंट का ऐलान, देखें ऑफर्स

READ: SNOKOR ने एडवांस फीचर्स से लैस iRocker Gods को किया लॉन्च, देखें शानदार फीचर्स और कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा