1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 17 से 21 जून तक 8,999 रुपए में मिलेगा ये शानदार फोन, 6GB रैम और डुअल रियर कैमरा से है लैस

17 से 21 जून तक 8,999 रुपए में मिलेगा ये शानदार फोन, 6GB रैम और डुअल रियर कैमरा से है लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 16, 2019 10:20 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 10:20 pm IST

इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो में 6.19 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसके टॉप पर नॉच दिया गया है।

Infinix's Hot 7 Pro to go on sale from June 17- India TV Hindi
Infinix's Hot 7 Pro to go on sale from June 17 Image Source : INFINIX'S HOT 7 PRO

नई दिल्‍ली। ट्रांशन होल्डिंग्‍स का ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव सब-ब्रांड इनफ‍िनिक्‍स का नया इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो स्‍मार्टफोन 17 से 21 जून के बीच फ्लिपकार्ट पर केवल 8,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने दावा किया है कि इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो पहला स्‍मार्टफोन है जो भारत में 10,000 रुपए प्राइस सेगमेंट में 6जीबी रैम के साथ आता है।

इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो की वास्‍तविक कीमत 9,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली विशेष सेल के दौरान इसे स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर 10 प्रतिशत डिस्‍काउंट के साथ 8,999 रुपए में पेश किया गया है। इसके अलावा एक्सिस बैंक यूजर्स को 900 रुपए का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट दिया जाएगा, जिससे उन्‍हें यह फोन केवल 8099 रुपए का पड़ेगा।

इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो में 6.19 इंच एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसके टॉप पर नॉच दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर है, जो 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। इस स्‍मार्टफोन में एआई-सक्षम डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्‍सल और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में भी 13 मेगापिक्‍सल और 2 मेगापिक्‍सल का डुअल फ्रंट कैमरा है।

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 9 पाई आधारित एक्‍सओएस 5.0 आउट ऑफ दि बॉक्‍स पर रन करता है। प्रीमियम मेटल यूनीबॉडी डिजाइन यूजर्स के लिए एक बोनस है क्‍योंकि इस प्राइस कैटेगरी में अधिकांश फोन प्‍लास्टिक बॉडी के साथ आते हैं। इसके डिस्‍प्‍ले पर 2.5डी कर्व्‍ड ग्‍लास की सुरक्षा भी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा