1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Intex ने लॉन्च किया क्लाउड ग्लोरी 4जी स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो से है लैस

Intex ने लॉन्च किया क्लाउड ग्लोरी 4जी स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो से है लैस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 08, 2016 01:29 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 01:30 pm IST

Indian electronic company Intex launches Cloud Glory 4G smartphones. It is available for sale on flipkart at 3,999 rs.

Intex ने मात्र 3,999 रुपए में लॉन्च किया क्लाउड ग्लोरी 4G स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो से है लैस- India TV Hindi
Intex ने मात्र 3,999 रुपए में लॉन्च किया क्लाउड ग्लोरी 4G स्मार्टफोन, एंड्रॉयड मार्शमैलो से है लैस

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रोनिक कंपनी इंटेक्स (Intex) ने अपना 4जी स्मार्टफोन क्लाउड ग्लोरी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 3999 रुपए तय की है। इस फोन की बिक्री के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट से करार किया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

इंटेक्स क्लाउड ग्लोरी के फीचर्स

इंटेक्स क्लाउड ग्लोरी में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 480×854 पिक्सल है। इस 4जी स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन में 1.2 GHz का मीडियाटेक एमटी6735एम क्वॉड कोर प्रोसेसर है साथ ही 1 जीबी रैम है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटो खींचने के लिए फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी क्लिक करने के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसका वजन 120 ग्राम है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

इंटेक्स ने लॉन्च की आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच

पिछले सप्‍ताह कंपनी ने आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच भी लॉन्‍च की है। इसकी कीमत 4,999 रुपए रखी है। इसे एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इंटेक्स की यह स्मार्टवॉच ब्लैक और मस्टर्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इंटेक्स आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच में 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बॉडी एल्युमिनियम एलॉय से बनी हुई है। इसके डिस्प्ले स्क्रीन का रेजोल्यूशन 240×240 पिक्सल है।

आईरिस्ट प्रो स्मार्टवॉच में सारी नोटिफिकेशन डिस्प्ले की जाती हैं। ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन के सिम से इस वॉच से कॉल डायल और रीसीव भी कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट पीडोमीटर दिया गया है, जो इन-स्टेप मॉनीटरिंग, डिस्टेंस मेजरमेंट और कैलोरी काउंट करता है।

यह भी पढ़ें- Intex ने लॉन्‍च किया एक्‍वा शाइन 4जी स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- जून में लॉन्‍च होंगे ये 7 बेहतरीन स्‍मार्टफोन, देखिए फीचर्स और कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा