1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 4जी डाउनलोड स्पीड में Airtel के मुकाबले Jio दोगुना आगे, Idea अपलोड में अव्वल: TRAI

4जी डाउनलोड स्पीड में Airtel के मुकाबले Jio दोगुना आगे, Idea अपलोड में अव्वल: TRAI

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 18, 2018 09:19 am IST,  Updated : Jul 18, 2018 09:19 am IST

तीव्र गति की सेवा देने वाले 4 जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस Jio अव्वल रही। कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 mbps की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध करायी। वहीं Idea Cellular ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज करायी। दूरसंचार नियामक TRAI की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

Jio leads in 4G download speed while Idea Cellular ahead in uploading- India TV Hindi
Jio leads in 4G download speed while Idea Cellular ahead in uploading

नई दिल्ली। तीव्र गति की सेवा देने वाले 4 जी दूरसंचार परिचालकों में रिलायंस Jio अव्वल रही। कंपनी ने अपने नेटवर्क पर औसतन 22.3 mbps की गति से डाउनलोड सुविधा उपलब्ध करायी। वहीं Idea Cellular ने सर्वाधिक अपलोड स्पीड दर्ज करायी। दूरसंचार नियामक TRAI की रिपोर्ट में यह कहा गया है। 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मई माह में Jio का 4 जी डाउनलोड की राष्ट्रीय औसत गति निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारती Airtel से दोगुनी से अधिक है। Airtel की डाउनलोड गति 9.7 mbps रही। अप्रैल में यह 9.3 mbps थी। यह रिपोर्ट माई स्पीड पोर्टल पर डाली गयी है। 

Vodafone तथा Idea Cellular की डाउनलोड गति मई में हल्की कम होकर क्रमश: 6.7 तथा 6.1 mbps रही जो अप्रैल में क्रमश: 6.8 mbps तथा 6.5 mbps थी। हालांकि, मई महीने में 4 जी अपलोड के मामले में Idea Cellular शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। पिछले महीने के मुकाबले यह गति कम हुई है। कंपनी के नेटवर्क पर अपलोड गति 5.9 mbps रिकार्ड की गयी जो अप्रैल में 6.3 mbps थी। उसके बाद क्रमश: Vodafone (5.3 mbps), Jio (5.1 mbps) तथा Airtel (3.8 mbps) का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा