1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. जियो ने पेश किया धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 499 रुपए में मिल रहा है जियो-फाई

जियो ने पेश किया धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 499 रुपए में मिल रहा है जियो-फाई

 Published : Jul 03, 2018 04:44 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 04:44 pm IST

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने 4जी राउटर जियोफाई का और भी किफायती कीमत पर उपलब्‍ध कराने का ऑफर पेश किया है।

jio
 - India TV Hindi
jio  

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने 4जी राउटर जियोफाई का और भी किफायती कीमत पर उपलब्‍ध कराने का ऑफर पेश किया है। अब आप इसे 499 रुपए की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। यह डिवाइस फिलहाल 999 रुपए में उपलब्‍ध है। लेकिन कंपनी स्‍पेशल ऑफर के तहत इस पर 500 रुपए का कैशबक दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने जियो फाई को 1999 रुपए कीमत के साथ बाजार में उतारा था। लेकिन बाद में इसकी कीमत घटाकर 999 रुपए कर दी गई थी। यह ऑफर मंगलवार 3 जुलाई से शुरू हो गया है।

इस ऑफर की बात करें तो जियोफाई कैशबैक ऑफर के लिए आपको नया राउटर खरीदना होगा। इसके साथ ही आपको रिलायंस जियो का नया पोस्‍टपेड सिम भी लेना होगा। इस प्‍लान के लिए आपको कम से कम 199 रुपए का पोस्‍टपेड प्‍लान लेना होगा जिसके लिए आप 12 महीने तक भुगतान करेंगे। अवधि पूरी होने के बाद आपको 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा जिसे आपके मासिक बिल के साथ एडजस्‍ट किया जाएगा।

199 रुपये वाले जियो पोस्‍टपेड प्‍लान की बात करें तो इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 25 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इससे पहले जियो ने अभी कुछ दिन पहले जियो ओप्‍पो मानसून ऑफर पेश किया था। जिसमें नया ओप्‍पो 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले इस टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर 3.2 टीबी तक मुफ्त डेटा और 4,900 रुपये तक का फायदा पाएंगे। यह ऑफर 25 सितंबर तक उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा