1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. देश में 4G उपलब्‍धता के मामले में यह कंपनी है टॉप पर, दूसरे नंबर पर है एयरटेल

देश में 4G उपलब्‍धता के मामले में यह कंपनी है टॉप पर, दूसरे नंबर पर है एयरटेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:57 pm IST

एयरटेल की उपलब्धता 90 फीसदी, वोडाफोन की 84.6 फीसदी और आइडिया की 82.8 फीसदी रही।

airtel- India TV Hindi
airtel Image Source : AIRTEL

नई दिल्ली। रिलायंस जियो 4जी उपलब्धता के मामले में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में साल 2018 की दूसरी छमाही में शीर्ष पर रही है और कंपनी की 4जी सेवा की उपलब्धता 98.8 फीसदी है। ऊकला की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। भारतीय 4जी उपलब्धता का विश्लेषण: 15 बड़े शहरों समेत नामक इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल 90 फीसदी उपलब्धता के साथ दूसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के स्तर पर जियो की 98.8 फीसदी प्रभावशाली उपलब्धता है। इसका मतलब यह है कि जियो ग्राहक सर्वेक्षण में शामिल 98.8 फीसदी स्थानों पर एलटीई सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जबकि एयरटेल की उपलब्धता 90 फीसदी, वोडाफोन की 84.6 फीसदी और आइडिया की 82.8 फीसदी रही।

पिछले साल अगस्त में वोडाफोन और आइडिया का विलय हो गया था, लेकिन अभी भी दोनों ब्रांड अलग-अलग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इसमें (वोडाफोन आइडिया परिचालन) बदलाव हुआ होता, तो हम सभी ग्राहकों को बेहतर सामान्य उपलब्धता होती, क्योंकि दोनों ही ब्रांड के कवरेज एक-दूसरे के पूरक हैं।

ऊकला की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पीड के संदर्भ में एयरटेल की स्पीड सबसे तेज रही, चाहे ग्राहक एलटीई पर हो या नहीं हो। एयरटेल का 4जी एलटीई स्कोर 11.23 रहा, जबकि वोडाफोन का 9.13, जियो का 7.11 और आइडिया का 7.02 रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा