1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. कार्बन ने लॉन्‍च किया के9 कवच 4जी स्‍मार्टफोन, भीम एप इंटीग्रेट करने वाला पहला भारतीय फोन बना

कार्बन ने लॉन्‍च किया के9 कवच 4जी स्‍मार्टफोन, भीम एप इंटीग्रेट करने वाला पहला भारतीय फोन बना

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 04, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 03:47 pm IST

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने एनसीपीआई के साथ साझेदारी की घोषणा की और अपना नया डिवाइस के9 कवच 4जी को बाजार में उतारा।

कार्बन ने लॉन्‍च किया के9 कवच 4जी स्‍मार्टफोन, भीम एप इंटीग्रेट करने वाला पहला भारतीय फोन बना- India TV Hindi
कार्बन ने लॉन्‍च किया के9 कवच 4जी स्‍मार्टफोन, भीम एप इंटीग्रेट करने वाला पहला भारतीय फोन बना

नई दिल्‍ली। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनसीपीआई) के साथ साझेदारी की घोषणा की और अपना नया डिवाइस के9 कवच 4जी को बाजार में उतारा, जो एकीकृत भीम एप (भारत इंटरफेस फॉर मनी) के साथ है, जिसकी कीमत 5,290 रुपए रखी गई है। भीम एप के साथ एक बार अपने बैंक खाते को जोड़ना होता है और उसके बाद पिन नंबर सेट करना होता, जिसके बाद उपभोक्ता का मोबाइल नंबर ही उसका भुगतान पता बन जाता है।

यूजर्स तब अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके किसी भी बैंक से धन प्राप्त कर सकते हैं या हस्तांतरित कर सकते हैं और अपने बैंक बैलेंस की जांच कर सकते हैं।कंपनी ने एक बयान में कहा कि भीम-सक्षम स्मार्टफोन के लॉन्‍च के साथ कार्बन मोबाइल्स ने डिजिटल इंडिया पहल के लिए योगदान देकर अपनी सर्विस पोर्टफोलियो को मजबूत करने और कम नकदी अर्थव्यवस्था को तैयार करने में एक बड़ा कदम उठाया है।

कार्बन मोबाइल के प्रबंध निदेशक, प्रदीप जैन ने कहा, यह साझेदारी दो ‘मेड इन इंडिया’ संस्थाओं के एक होने का एक प्रतीक है, जो स्मार्ट टेलीफोनी समाधानों के साथ भारत को डिजिटली सक्षम बना रही है। हमारा उद्देश्य कैशलेस अर्थव्यवस्था को टीयर 2, टीयर3 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाना है तथा अधिक से अधिक लोगों को सशक्त बनाना और उन्हें शिक्षित करना है। के9 कवच 4जी फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

इस डिवाइस में 5 इंच का स्क्रीन और 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह ड्यूअल-सिम फोन नवीनतम एंड्रॉइड 7.0 (नूगा) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और 4 जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी का समर्थन करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा