1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LeEco जल्द लॉन्च करेगा 8GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, 25 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा फोन

LeEco जल्द लॉन्च करेगा 8GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, 25 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा फोन

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 19, 2016 03:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 03:18 pm IST

मार्टफोन मार्केट जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी तेजी से ही इसमें बदलाव हो रहे हैं। स्क्रीन, स्टोरेज मेमोरी, कैमेरा और तकनीक तेजी से बदल रहे हैं।

LeEco जल्द लॉन्च करेगा 8GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, 25 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा फोन- India TV Hindi
LeEco जल्द लॉन्च करेगा 8GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, 25 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा फोन

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट जितनी तेजी से बढ़ रहा है उतनी तेजी से ही इसमें बदलाव हो रहे हैं। स्क्रीन, स्टोरेज मेमोरी, कैमेरा और तकनीक तेजी से बदल रहे हैं। लेकिन, अब स्मार्टफोन मेकर्स में इस बात को लेकर होड़ है कि कौन कितना ज्यादा रैम देता है। GizChina की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Le Max 2 के नए वर्जन पर काम कर रही है। चीनी कंपनी LeEco ने हाल ही में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Le Max 2 की घोषणा की है। इसमें 6GB रैम है। OnePlus ने भी इसे फॉलो करते हुए अपने OnePlus 3 को 6 GB रैम के साथ लॉन्च किया। लेकिन अब रूमर्स हैं कि Le जल्द ही अपना 8GB रैम वाला फोन लॉन्च कर सकती है।

ये हो सकते हैं फीचर्स-

GizChina के मुताबिक इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 821/823 प्रोसेसर हो सकता है। आपको बता दें कि क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 है। सैमसंग गैलेक्सी S7, श्याओमी Mi 5 और OnePlus 3 जैसे स्मार्टफोन्स में ये प्रोसेसर यूज किया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने की बात कही गई है। ये स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर से लैस होगा। इसकी कीमत लगभग 31,000 रुपए होगी। LeEco का ये नया स्मार्टफोन दिखने में Le Max 2 जैसा होगा। ये Le Max का ही एक और वेरिएंट हो सकता है।

तस्वीरों में देखिए इस शानदार स्मार्टफोन को

LeEco Le 2

1 (72)IndiaTV Paisa

3 (64)IndiaTV Paisa

5 (59)IndiaTV Paisa

4 (63)IndiaTV Paisa

2 (65)IndiaTV Paisa

Le max-2 के स्‍पेसिफिकेशंस

कंपनी ने Le मैक्स-2 के दो संस्करण पेश किए हैं जिनमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत 22,999 रुपए जबकि 6 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले हैंडसेट की कीमत 29,000 रुपए है। Le max2 में 5.7 इंच का QHd डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6जीबी रैम है। Le max2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर का रियर कैमरा है। सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है। इसमें 3100 एमएएच पावर की बैटरी है जो क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा