1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LeEco की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही eBay पर बिकने लगा LeEco2 स्मार्टफोन

LeEco की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही eBay पर बिकने लगा LeEco2 स्मार्टफोन

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 01, 2016 03:42 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 03:42 pm IST

LeEco Le2 is expected to launch on 8 June. Despite this fact the smartphone is available on sale

LeEco की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही eBay पर बिकने लगा Le2 स्मार्टफोन- India TV Hindi
LeEco की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही eBay पर बिकने लगा Le2 स्मार्टफोन

नई दिल्ली। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी LeEco का नया स्मार्टफोन Le2 ई-कॉमर्स साइट ईबे पर खरीदारी के उपलब्ध है। पिछली जानकारी के मुताबिक 8 जून को आयोजित होने जा रहे इवेंट में कंपनी तीन नए फ्लैगशिप फोन Le2, Le2 Pro और Le max2 लॉन्च करने जा रही थी। लेकिन एक हफ्ते पहले ही LeEco2 को ईबे साइट से 22,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इन स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह यूएसबी टाइप-सी ऑडियो कनेक्टर दिया गया है। तीनों में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी है।

Le2 के फीचर्स

Le2 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इस फोन में 2.3GHz का डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 3 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 32 जीबी है। फोन में 3000 एमएएच पावर की बैटरी है। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स Le2 जैसे ही हैं।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

Le2 Pro के फीचर्स

Le2 Pro में डिस्प्ले, फ्रंट कैमरा, इनबिल्ट स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर Le2 के जैसे हैं। इसमें 2.3 GHz पर चलने वाला डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है साथ ही 3000 एमएएच पावर की बैटरी है।

Le max2 के फीचर्स

Le max2 में 5.7 इंच का QHd डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6जीबी रैम है। Le max2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर का रियर कैमरा है। सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है। इसमें 3100 एमएएच पावर की बैटरी है जो क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा