1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lenovo का Vibe K5 नोट हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 500 रुपए का डिस्‍काउंट

Lenovo का Vibe K5 नोट हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 500 रुपए का डिस्‍काउंट

 Published : Apr 13, 2017 06:33 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 06:33 pm IST

Lenovo Vibe K5 नोट खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से इस फोन की सेल शुरू की है।

Lenovo का Vibe K5 नोट हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 500 रुपए का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
Lenovo का Vibe K5 नोट हुआ सस्‍ता, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 500 रुपए का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। अगर आप Lenovo के लोकप्रिय फोन Vibe K5 नोट खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर गुरुवार से इस फोन की सेल शुरू की है। इसके तहत Vibe K5 नोट के सभी वैरिएंट पर 500 का डिस्‍काउंट मिल रहा है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ऑफर कितने दिन चलेगा।

आपको बता दें कि Lenovo ने Vibe K5 नोट को भारत में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। कंपनी ने 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाले फो को 11,999 रुपए में पेश किया था। वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के वैरिएंट की कीमत 13,499 रुपए रखी थी। फरवरी में, कंपनी ने इसे 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी पेश किया था। इस वेरिएंट की कीमत 12,499 थी।

ये हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

Lenovo Vibe K5 स्‍मार्टफोन के स्‍पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही डॉल्बी एटमस स्पीकर भी दिए गए हैं। वाइब के5 नोट में ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 प्रोसेसर मिलेगा।

यूज़र के पास 3 या 4 जीबी रैम और 32 एवं 64 जीबी मैमोरी में से अपना फोन चुनने का विकल्प भी है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं इसका सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा