1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Micromax कैनवस स्पार्क 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ, कीमत 4,000 रुपए से कम

Micromax कैनवस स्पार्क 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ, कीमत 4,000 रुपए से कम

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 22, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 05:07 pm IST

Micromax canvas spark 2 launches with android 6.0 marshmellow operating system. It is priced at 3,999 rupees

Micromax ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ पेश किया कैनवस स्पार्क 2 प्लस, कीमत 4,000 रुपए से कम- India TV Hindi
Micromax ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ पेश किया कैनवस स्पार्क 2 प्लस, कीमत 4,000 रुपए से कम

नई दिल्ली: मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Micromax ने कैनवस स्पार्क 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला स्‍मार्टफोन है जो कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो रन करता है। अपना पहला इसकी कीमत 3,999 रुपए रखी गई है। यह 22 अप्रैल से एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इस कीमत पर मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम ऑफर कर रहा है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस के फीचर्स

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में 5 इंच का FWVGA डिस्प्ले स्क्रीन है। फोन में 1.3 GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर है और साथ ही मल्टीटास्किंग के लिए 1 जीबी रैम है। इसमें 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में 10 क्षेत्रिएं भाषाएं पहले से इंस्टॉल्ड है। कंपनी के अनुसार इस फीचर के जरिए यूजर अपनी मनचाही भाषा में टाइप और चैट कर पाएंगे। स्वाइप करने से किसी भी मैसेज को ट्रांस्लेट कर सकते है। यह फोन मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- भारत में Oppo ने शुरु की सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन F1 की बिक्री, कीमत 26,900 रुपए

यह भी पढ़ें- इन स्‍मार्टफोन में है 32 जीबी इंटरनल मैमोरी, ये हें 12000 रुपए से सस्‍ते बेस्‍ट फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा