1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Micromax ने लॉन्‍च किया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2

Micromax ने लॉन्‍च किया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 09, 2016 03:51 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 05:06 pm IST

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए फोन की कीमत 7,499 रुपए तय की है।

Micromax ने लॉन्‍च किया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2, कीमत 7499 रुपए- India TV Hindi
Micromax ने लॉन्‍च किया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2, कीमत 7499 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन कैनवस अमेज़ 2 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए फोन की कीमत 7,499 रुपए तय की है। आज से फोन की बिक्री शुरू कर दी है। एक्सक्लूसिव सेल के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है। फोन इसी वेबसाइट पर ही मिलेगा। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में कैनवस अमेज़ को लॉन्‍च किया था। नया फोन इसी का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

जानिए कैनवस अमेज की स्‍पेसिफिकेशंस

Micromax कैनवस अमेज़ 2 एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

तस्वीरों में देखिए सबसे सस्ते स्मार्टफोन

CHEAPEST SMARTPHONES

Swipe-Konnect-3IndiaTV Paisa

Kenxinda-K528IndiaTV Paisa

spice-full-touch-mi-347IndiaTV Paisa

intex-aqua-r3IndiaTV Paisa

Micromax-Bolt-S301IndiaTV Paisa

Celkon-A9-PlusIndiaTV Paisa

karbonn-ai-plus-champIndiaTV Paisa

lava-Iris-310IndiaTV Paisa

intex-aqua-t2IndiaTV Paisa

celkon-campus-a35kIndiaTV Paisa

फोन में मिलेगा 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा

इस में एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। 4जी के अलावा वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा